नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आजकल भाग दौड़ भरी जिंदगी में लाइफस्टाइल में उतार-चढ़ाव आने की वजह से इसका असर हमारे बालों पर भी पड़ता है। महिला हो या पुरुष सभी की खूबसूरती बालों से ही होती है। आजकल बाल झड़ने की समस्या आम बात हो गई है जिसके लिए महिलाएं मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। आज हम आपको घरेलू तरीके के बारे में बताने वाले हैं जिससे आपके बाल बिल्कुल नहीं झड़ेंगे। इसके लिए आपको घर की सब्जियों का इस्तेमाल करना होगा।
प्याज
प्याज एक ऐसी सब्जी है जो खाने का स्वाद बढ़ा देती है। आप इसे अपने बालों की देखभाल के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आपको दो से तीन प्याज कद्दूकास्त कर लेना है। इसके बाद प्याज के जूस में दो चम्मच शहद मिलाकर लेप बना लेना है। अब 40 मिनट तक अपने बालों पर लगा रहने दीजिए। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धो लीजिए असर साफ नजर आने लगेगा।
आलू
आलू सब्जियों का राजा होता है जो किसी भी सब्जी का स्वाद बढ़ा देता है। वहीं, अगर आप बालों की देखभाल के लिए आलू का इस्तेमाल करें तो यह बहुत फायदेमंद है। सबसे पहले आपको आलू का रस निकालकर इसमें एक चम्मच शहद और एक अंडा मिला देना है। इसका पेस्ट तैयार करके बालों पर लगाना है।
धनिया
बालों के लिए धनिया किसी रामबाण इलाज से काम नहीं है यह आपके बालों को मजबूत करता है। बालों में इसका इस्तेमाल करने के लिए धनिया के पत्तों को बारीक काट लीजिए और पानी में कुछ देर के लिए छोड़ दीजिए। अब पानी से बालों और स्कैल्प की अच्छी तरह से मसाज करें।
लहसुन
लहसुन बालों की लंबाई को बढ़ाने के काम आता है। लहसुन में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालों की लंबाई को बढ़ाती है। आपको दो से तीन लहसुन की कलियों को अपनी स्कैल्प पर घिसना है जिससे आपको फायदा दिखने लगेगा।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




