नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सुबह-सुबह जिस तरह से हमारा मूड एकदम फ्रेश रहता है चेहरे को भी उसी तरह फ्रेश रखना चाहिए। दिन भर की थकान और प्रदूषण, धूल, मिट्टी से त्वचा की देखभाल बहुत जरूरी है। सुबह स्किन केयर रूटीन में आपको कुछ खास चीजों को शामिल करना है जो दिन भर आपकी त्वचा को ग्लोइंग बनाकर रखती है। इन सभी काम को सुबह करने के बाद आपको महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आपका चेहरा नेचरली ग्लो करने लगेगा।
क्लींजर
आपको सुबह-सुबह उठते ही अपने चेहरे पर फेस क्लींजर का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको ध्यान रखना है कि क्लींजर एकदम जेंटल होना चाहिए। यह आपकी त्वचा पर जमा तेल, गंदगी और डेड स्किन सेल्स को आसानी से रिमूव कर देता है।
टोनर
स्किन केयर रूटीन सही तरीके से फॉलो करने पर चेहरा एकदम चमक उठता है। आपको मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में टोनर को भी शामिल कर लेना चाहिए। यह आपके चेहरे के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। यह आपकी स्किन पोर्स को साफ कर देता है।
सीरम
मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में सीरम को भी शामिल कर लीजिए यह आपकी त्वचा को गहराई से साफ करती है। सीरम डीप क्लीनिंग के साथ-साथ चेहरे से जुड़ी सभी समस्याओं को खत्म कर देती है। अगर आप विटामिन सी सिरम इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह आपकी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है।
आई क्रीम
आजकल आंखों के नीचे काले-धब्बे की समस्या आम बात हो गई है। ज्यादातर महिलाओं को डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा है तो आपको आई क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए।
लिप बाम
मॉर्निंग स्किन केयर रूटीन में आपको अपनी स्किन के साथ-साथ होठों को भी मॉइश्चराइज रखना चाहिए। अगर आपके होंठ रूखे सूखे हो गए हैं तो आपको नॉर्मल सा लिप बाम जरूर लगाना चाहिए।





