नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है आंखों पर किया गया मेकअप पूरे लुक को अट्रैक्टिव बनाता है। आपको मेकअप करते समय कुछ बातों को ध्यान में रखना है जो आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं। अगर आप कुछ गलतियां करती हैं तो इससे पूरा मेकअप बेकार हो जाता है। महिलाओं की खूबसूरती आंखों में लगे काजल से और भी ज्यादा बढ़ जाती है। अब आंखों में सिर्फ काजल ही नहीं बल्कि लाइनर, मस्कारा, आईशैडो और आईलैशेज भी लगाया जाता है। इन सभी चीजों को अप्लाई करने से पहले आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।
आखों को साफ करें
आई मेकअप करने से पहले आपको आंखों को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए। इसके बाद आपको एक अच्छे क्लींजर या माइल्ड फेस वॉश का इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके चेहरे की गंदगी को साफ कर देता है इस तरह से इन्फेक्शन का खतरा नहीं होता। चेहरे की सफाई करने के बाद आप मेकअप शुरू कर सकती हैं।
ब्रश साफ रखें
आई मेकअप करते समय आपको गंदे ब्रश का इस्तेमाल नहीं करना है इससे आई इन्फेक्शन हो सकता है। मेकअप करते समय आपको ब्रश को अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
प्राइमर
आई मेकअप करने से पहले आपको प्राइमर जरूर लगाना चाहिए। यह आईशैडो को लंबे समय तक टिका कर रखता है। आईशैडो को लगाने के लिए आपको सबसे पहले स्मूथ बेस तैयार करना चाहिए।
ब्लेंड
आईशैडो लगाने से पहले आपको आई मेकअप को अच्छी तरह से ब्लेड करना चाहिए। अगर यह अच्छी तरह से ब्लेड नहीं होगा तो चेहरे पर भारीपन महसूस होता है। इस तरह से आप परेशान भी हो सकती हैं।
आई लैशेज
महिलाएं पलकों को खूबसूरत बनाने के लिए नकली आई लैशेज का इस्तेमाल करती है। अगर आप भी ऐसा कुछ कर रही है तो आपको सावधानी से ग्लू लगाकर लैशेज चिपकाना चाहिए।






