नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नवरात्रि के दिनों में माता की पूजा करने के लिए महिलाएं सुबह उठकर सज- संवरकर माता रानी की पूजा में जुट जाती हैं। अगर आप भी नवरात्रि की पूजा के लिए लेट हो रही हैं, तो आपको झटपट तरीके से 10 मिनट में ऐसा मेकअप लुक क्रिएट करना चाहिए। आजकल ज्यादातर महिलाओं को नवरात्रि में बंगाली लुक पसंद आता है। आप भी कुछ इस तरह का मेकअप लुक ट्राई कर सकती हैं।
बोल्ड आई मेकअप
दुर्गा पूजा में बंगाली लुक ले रही हैं तो आपको बोल्ड मेकअप क्रिएट करना चाहिए। इस तरह के मेकअप में आपको स्मोकी आई मेकअप मिलता है। आई मेकअप करते समय आपको डार्क कलर के आईशैडो का इस्तेमाल करना है। काजल को लगाने की बजाय इसे ब्लेड करना है। इस तरह से आपकी आंखें बोल्ड नजर आती है। यह मेकअप लुक आपकी पूरी पर्सनालिटी को अट्रैक्टिव बनाता है। नवरात्रि के त्यौहार में आप सबसे अलग और स्टाइलिश नजर आएंगी।
सिंपल लुक
अगर आप नवरात्रि में सिंपल लुक कैरी करना चाहती हैं तो आपको सिंपल मेकअप ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको सिंपल बेस रेडी करना है। इसके बाद हल्का सा ब्लश और हाईलाइट करना है। अब आपको गोल्ड आई लाइनर लगाना है। सबसे आखरी में आप मेकअप सेटिंग स्प्रे अप्लाई करें ताकि मेकअप लंबे समय तक टिका रहे। इस तरह का मेकअप आपके आउटफिट पर भी डिपेंड करता है। अगर आपने सिंपल आउटफिट पहना हुआ है तो सिंपल मेकअप मैचअप करें।
न्यूड मेकअप लुक
नवरात्रि के त्यौहार में अलग तरीके से तैयार होना है और सबसे हटकर दिखना है तो न्यूड मेकअप लुक ट्राई करें। इसके लिए आपको आंखों पर लाइट कलर का आईशैडो लगाना है। लिपस्टिक आपको न्यूड शेड रेड, ब्राउन, पिच कलर की लगानी है। इस तरह से आपका मेकअप बहुत कम समय में कंप्लीट हो जाता है। इस तरह का मेकअप करने के लिए आपको सिर्फ 10 मिनट लगते हैं।





