back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: अगर आप भी पार्लर में ले रही हैं ब्यूटी ट्रीटमेंट, तो इन कॉमन चीजों का रखें ध्यान

महिलाएं पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने जाती हैं, लेकिन वहां से स्किन एलर्जी लेकर वापस आती हैं। पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कई बार ऐसा होता है कि महिलाएं पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने जाती है लेकिन कुछ कॉमन चीजों का ध्यान नहीं रख पाती हैं। इस वजह से आपके चेहरे पर कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। पार्लर में फैसियल, हेयर कट, मैनीक्योर पेडीक्योर, मेकअप जैसे काम किए जाते हैं। इस दौरान आपके चांद से चेहरे पर कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो पहले से यूज होते हैं। आपको ब्यूटी ट्रीटमेंट लेने से पहले कुछ खास बातों को ध्यान में रखना है। हमारी स्किन बहुत सेंसिटिव होती है अगर किसी चीज का दोबारा इस्तेमाल हमारे चेहरे पर होता है तो इससे समस्या बढ़ जाती है। 

मेकअप ब्रश

पार्लर में एक दिन में कई सारे लोग मेकअप कराने आते हैं ऐसे में ब्रश काफी गंदे होते हैं। मेकअप ब्रश को बिना साफ किए एक-दूसरे के चेहरे पर इस्तेमाल कर दिया जाता है जिससे एलर्जी हो सकती है। सेंसेटिव स्किन वाली महिलाओं को मेकअप ब्रश पर खास ध्यान देना चाहिए। 

प्रोडक्ट चेक करें

पार्लर में जिन प्रोडक्ट को आपके चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है उनकी एक्सपायरी डेट को जरुर चेक करें। अगर आप ऐसा नहीं करती है तो आपके चेहरे पर पिंपल्स या फिर किसी तरह की एलर्जी हो सकती है। इसलिए आपको पार्लर में जाते ही सबसे पहले प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट देखना चाहिए। 

तौलिए का इस्तेमाल

पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट के दौरान तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है यह ध्यान रखने वाली बेहद ही कॉमन चीज है। ज्यादातर पार्लर में तोलिए का इस्तेमाल कई कस्टमर पर किया जाता है। ऐसे में आपको तोलिए की बजाय टिशू पेपर का इस्तेमाल करना चाहिए। 

हाइजीन का ध्यान

पार्लर में सबसे ज्यादा होने वाले काम फेशियल, थ्रेडिंग, वैक्सिंग जैसी चीजें हैं। थ्रेडिंग से लेकर फेशियल वैक्सीन में इस्तेमाल होने वाले इक्विपमेंट के हाइजीन पर आपको खास ध्यान देना है। जब आप फेशियल कराने जाती हैं तो हाथों की साफ-सफाई पर भी खास ध्यान रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

Beauty Tips: बदलते मौसम में ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं देसी नुस्खे, पाएं नैचुरल ग्लो

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सर्दी की विदाई और गर्मी की दस्तक के साथ ही त्वचा की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। मौसम में बदलाव के कारण...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के चमत्कार पर बनी ये फिल्में, नवरात्रि में जरूर देखें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज नवरात्रि का पहला दिन...

रोज ट्रैवल के दौरान कैसे रखें स्किन का ध्यान? अपनाएं ये ट्रिक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ऑफिस के दौरान महिलाओं को...