नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। कांच की चूड़ियों की खनखनाहट महिलाओं को बेहद पसंद आती है इसलिए वह इस तरह की चूड़ियां पहनना पसंद करती हैं। आपके साथ भी अक्सर ऐसा हुआ होगा कि जब आप चूड़ियां पहनती हैं तब यह कलाई में ही टूट जाती है। चूड़ियों के टूटने की अपनी कई वजह होती है छोटी होने की वजह से भी यह टूट जाते हैं। अगर आपको भी कांच की चूड़ियां पहनने में परेशानी होती है वह टूट जाती है, तो कुछ खास टिप्स फॉलो कर लीजिए। ऐसा करने से कांच की चूड़ियां पहनते समय या टूटेगी भी नहीं और आप जख्मी भी नहीं होगी।
मॉइश्चराइजर
जब आपकी हथेली टाइट होती है, तो कांच की चूड़ियां पहनते समय टूटने लग जाती है। चूड़ियों को पहनने से पहले आपको मॉइश्चराइजर इस्तेमाल करना चाहिए। यह आपके हाथों को नरम कर देती है इसके बाद आप चूड़ियों को पहन सकती हैं। नारियल का तेल आपके हाथों को नरम बना देता है।
साबुन
चूड़ियां पहनने से पहले आपके हाथों में साबुन लगाना चाहिए। यह दादी नानी के जमाने का नुस्खा है। इस तरह से आपकी कीमती और सुंदर चूड़ियां नहीं टूटती है।चूड़ी पहनने का यह एक बेहतर तरीका है। इससे हाथ मुलायम हो जाता है और चूड़ियां आसानी से पहना जा सकता है।
एलोवेरा
कांच की चूड़ियों को पहनने से पहले आपको एलोवेरा जेल अपने हाथों पर लगा लेना चाहिए। एलोवेरा की मदद से कांच की चूड़ियां आसानी से हाथ में पहनी जा सकती हैं। इस तरह से आप जख्मी भी नहीं होती हैं और चूड़ियां भी आसानी से पहन सकती हैं।
पॉलिथीन
कांच की चूड़ियां को पहनने में दिक्कत हो रही है, तो आप अपने हाथ में पॉलिथीन पहनने के बाद इन्हें पहने। इस तरह से चूड़ियां आसानी से बिना टूटे आपके हाथों में चली जाती है।





