नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट के लिए ट्रेंडी मेकअप टिप्स फॉलो करके आप परफेक्ट लुक ले सकती हैं। इसमें आप ब्लू लाइनर और आईशैडो जरूर एड करें। जब हम अपना आई मेकअप परफेक्ट करते हैं, तो पूरा दुख भी स्टाइलिश नजर आने लगता है। हर बार आपने ब्लैक कलर का आई लुक लिया होगा लेकिन इस बार आपको कुछ डिफरेंट जरूर करना चाहिए। नवरात्रि में डांडिया नाइट के लिए बोल्ड और ट्रेंडी मेकअप आपको क्लासी लुक देगा।
ब्लू मेकअप
नवरात्र के मौके पर सजने संवरने के लिए डांडिया नाइट में सबसे अलग दिखने के लिए ब्लू कलर के मेकअप को ट्राई करना चाहिए। इसके लिए आपको आई लाइनर से लेकर आईशैडो तक ब्लू कलर का ट्राई करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप चाहे तो पेस्टल ब्लू कलर भी ट्राई कर सकती हैं।
ब्लेंड करें
आपको आईशैडो लगाते समय ध्यान रखना है कि इसे अप्लाई नहीं करना है बल्कि ब्लेंड करना है। इसके बाद आपको गहरे नीले कलर का आईलाइनर आंखों पर लगाना है इस तरह से आपकी आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है। यह भी ध्यान रखना है कि अगर आप ब्लू मेकअप कर रही है तो आपको चेहरे का मेकअप हल्का रखना चाहिए।
न्यूड मेकअप
गरबा नाइट के लिए आपको हैवी मेकअप से बचना चाहिए क्योंकि यह पसीने के साथ खराब हो जाता है। आपको न्यूड शेड का नेचुरल मेकअप ट्राई करना चाहिए यह आपको गोल्ड लुक देता है। नवरात्रि में खूबसूरत पारंपरिक लुक लेने के लिए इस तरह के फैशन ट्रेंड्स आपको स्टाइलिश बनाएंगे।
लिपस्टिक
ब्लू कलर के मेकअप के साथ आपको लिपस्टिक के कलर में ब्राउन, चॉकलेट या फिर कैरेमल शेड ट्राई करना चाहिए। इस तरह से आपका पूरा मेकअप अट्रैक्टिव नजर आता है। ध्यान रहे कि आपको अपनी चिकबोन यानी कि गालों की हड्डियों को हाईलाइट जरूर करना है।




