नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। करवा चौथ का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। इस त्यौहार के अपने कई मायने होते हैं। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। त्यौहार आने से पहले ही महिलाएं इसकी तैयारी शुरू कर देती हैं इसके लिए वह पार्लर में ब्यूटी ट्रीटमेंट तक लेने लगती हैं।
अगर आप चाहें तो पार्लर की बजाय घर पर ही नेचुरल मेकअप करके लिपस्टिक की मदद से परफेक्ट लुक पा सकती हैं। आपको करवा चौथ के दिन अपने आउटफिट से मिलता-जुलता लिपस्टिक शेड ट्राई करना चाहिए। करवा चौथ के दिन खूबसूरत दिखने के लिए आपको ज्यादा हैवी मेकअप की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि लिपस्टिक के कई ऐसे शेड्स है जो आपको परफेक्ट लुक देते हैं।
सही लिपस्टिक चुनें
अगर आप करवा चौथ के दिन ट्रेडीशनल आउटफिट पहन रही हैं तो आपको गहनों के साथ सोलह सिंगार करना चाहिए। इसके अलावा जब बात लिपस्टिक की आती है तो आपको सोच-समझ कर सही शेड चुनना चाहिए। लिपस्टिक सिर्फ एक ब्यूटी प्रोडक्ट ही नहीं होता बल्कि आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ाता है। इस मौके पर आपको कौन-कौन से लिपस्टिक से चुन्नी चाहिए इसके बारे में जान लीजिए।
क्लासिक शेड्स
करवा चौथ के दिन स्टाइलिश दिखने के लिए आपको क्लासी लिपस्टिक के शेड्स ट्राई करना चाहिए। आपको करवा चौथ के मौके पर लाल रंग का श्रृंगार करना चाहिए और इसके साथ डार्क रेड लिपस्टिक मैच करनी चाहिए। यह आपके पूरे आउटफिट के साथ आसानी से मैच हो जाती है और आपको क्लासिक लुक देती है।
इस तरह के शेड्स
करवा चौथ के दिन रेड लिपस्टिक के अलावा अगर आप चाहे तो रेड चेरी, लाइट पिंक मैट लिपस्टिक लगा सकती हैं। यह आपको सिंपल और एलिगेंट लुक देते हैं। अगर आप करवा चौथ के दिन लिपस्टिक के शेड को चुनने में कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपके बिना सोचे समझे इन रंगों को क्या करना चाहिए।
पिंक कलर है बेस्ट
अगर आप रेड लिपस्टिक लगा-लगाकर बोर हो गई हैं तो आपको पिंक शेड भी चुनना चाहिए। इसके अलावा ब्राउन कलर की लिपस्टिक भी आपको स्टाइलिश लुक देने का काम करती है। ब्राउन और पिंक इस समय काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। अगर आपने करवा चौथ के दिन साड़ी पहना हुआ है तो इसके साथ पिंक लिपस्टिक आसानी से मैच हो जाएगा।




