नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भाई दूज का त्योहार भाई बहन के प्यार का प्रतीक है। इस दिन अगर आपको स्पेशल दिखना है तो स्किन केयर रूटीन फॉलो कीजिए। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए और खोया हुआ निखार वापस लाने के लिए आप घरेलू तरीके से शीट मास्क तैयार कर सकती हैं। यह तरीका आपको भाई दूज वाले दिन ग्लोइंग स्किन देता है। इस दिन महिलाएं चाहती है कि वह सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखें इस तरह से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा और आपकी खूबसूरती भी बढ़ जाएगी। होममेड शीट मस्क बनाना बेहद आसान है।
शीट मास्क क्यों जरूरी
आजकल खूबसूरती बढ़ाने के तरीकों में शीट मास्क ट्रेंड कर रहा है। आप इसे भाई दूज के मौके पर ट्राई कर सकती हैं इससे इंस्टेंट ग्लो मिलता है। मार्केट में आपको लेमन, स्ट्रॉबेरी और दूसरे तरह के शीट मास्क भी मिल जाते हैं। मार्केट से यह खरीदने पर इससे आपकी स्किन सिर्फ नरिश हो पाती है, लेकिन आपको दूसरे बेनिफिट्स नहीं मिल पाते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि आप घर पर ही केमिकल फ्री शीट मस्क बना लें।
एलोवेरा शीट मास्क
इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले वाइप लेना है अब इसे मार्केट में मिलने वाले शीट की तरह शेप दे दीजिए। अब इसको थोड़ी देर सूखने के लिए छोड़ दीजिए। अब आपको एक बर्तन में एलोवेरा जेल लेना है और दो से तीन चम्मच गुलाब जल मिला देना है। इसके अलावा टी-ट्री ऑयल भी डाल सकते हैं। जब वाइप सुख जाए तो इसके बाद इस चेहरे पर कुछ मिनट के लिए छोड़ दीजिए।
ग्रीन टी मास्क
ग्रीन टी शीट मास्क बनाने के लिए एक कटोरी में ग्रीन टी और पानी मिला दीजिए। अब टी ट्री ऑयल से कुछ बूंद डाल दीजिए। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगा दीजिए। यह आपके चेहरे के एक्स्ट्रा तेल को भी कंट्रोल करता है।
चावल का शीट मास्क
चावल के पानी का शीट मास्क बनाना है तो इसके लिए आपको चावल को भिगोकर रख देना है। इस तरह से आपको कोरियन ब्यूटी मिलती है। चावल को आपको रात भर भिगोना है और अगले दिन इसके पानी में एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद डाल देनी है। अब इसमें शीट को भिगो दीजिए और चेहरे पर सूखने तक रहने दीजिए। चावल का होममेड शीट मास्क आपके चेहरे को अच्छी तरह से हाइड्रेट करता है।
Aisa hi hua tha mere sath us wkt vs me submit option hi nhi mil raha tha




