back to top
17.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Diwali Skin Care: दिवाली की सफाई करते-करते बेजान हो गई है स्किन, तो ऐसे रखें त्वचा का ध्यान

आपको दिवाली की साफ सफाई करते समय कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए जो आपकी त्वचा को प्रोटेक्ट करती है।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली का त्यौहार आने से पहले ही हर घर में साफ सफाई शुरू हो जाती है। कई दिन पहले से ही महिलाएं अपने घर को साफ करने लगती हैं। दिवाली की साफ-सफाई करते समय सारी धूल मिट्टी हमारी त्वचा पर चिपक जाती है और स्किन को बेजान बना देती है। आपको दिवाली की साफ सफाई करते समय कुछ खास बातों को ध्यान में रखना चाहिए जो आपकी त्वचा को प्रोटेक्ट करती है। अगर आपने भी दिवाली के साफ-सफाई शुरू कर दी है तो अपनी तो अच्छा का भी ध्यान रखें। 

नहाना है जरूरी

दिवाली की साफ-सफाई करने के बाद स्किन पर धूल, मिट्टी जम जाती है। इसलिए तुरंत आपको साफ-सफाई करने के बाद नहा लेना चाहिए। इस तरह शरीर पर जमी धूल और गंदगी साफ हो जाती है। नहाने के लिए आपको बात तब में गुनगुना पानी रखना है ताकि सारी गंदगी अच्छी तरह से साफ हो सके। गुनगुने पानी से नहाने के बाद आपकी बॉडी रिलैक्स फील करेगी और त्वचा निखर जाएगी। 

मॉइश्चराइजर जरूरी 

अपनी त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए आपको नहाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना है। त्वचा को साफ करने के लिए मॉइश्चराइजर बहुत जरूरी होता है। अगर आप दिवाली के साफ-सफाई में जुड़ गई है तो मॉइश्चराइजर को अपनी स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लीजिए। 

फेस मास्क

दिवाली की सफाई के दौरान धूल, मिट्टी बॉडी पर ही नहीं बल्कि चेहरे पर भी जम जाती है। चेहरे का ध्यान रखने के लिए आपके घर पर फेस मास्क बनाना चाहिए। आपकी त्वचा को साफ सुथरा और स्किन को टाइट करने का काम करती है। इस तरह से दिवाली पर आपकी त्वचा खिली खिली नजर आती है।

स्क्रबिंग

त्वचा पर स्क्रबिंग करना बहुत जरूरी होता है क्योंकि यह एक्सफोलिएट का काम करता है। यह हमारी डेड स्किन सेल्स को रिमूव कर देता है और त्वचा को चमकदार बनाता है। दिवाली की साफ सफाई करते समय आपको नहाने के बाद स्क्रब जरूर करना चाहिए। 

ग्लव्स पहने

दिवाली की साफ सफाई कर रही है तो इस दौरान आपके नेल्स खराब हो सकते हैं इसलिए आपको ग्लव्स जरूर पहनना चाहिए। अपनी त्वचा के साथ-साथ नेल केयर पर भी खास ध्यान रखना चाहिए।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵