back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Karwa Chauth: अभी से शुरू कर दीजिए ये स्किन केयर रूटीन, करवा चौथ पर नहीं पड़ेगी पार्लर जाने की जरूरत

करवा चौथ के दिन अगर आप पार्लर नहीं जाना चाहती हैं तो आपको अभी से ही स्किन केयर रूटीन फॉलो कर देना चाहिए। इस तरह से आपको नेचुरल लुक मिलता है और पार्लर नहीं जाना पड़ता।

करवा चौथ का दिन सुहागन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन की तैयारी महिलाएं 10 दिन पहले से ही शुरू कर देती है। महिलाओं के लिए यह व्रत बेहद खास होता है इस दिन वह अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। Karwa Chauth के व्रत के लिए महिलाएं एक्साइड रहती है इस दिन 16 श्रृंगार करने के बाद इस व्रत को पूरा करती हैं। अगर आप भी करवा चौथ के लिए पार्लर नहीं जाना चाहती हैं तो घर पर ही आपको खास तरह का स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। इस तरह से करवा चौथ वाले दिन आपका चेहरा खिल उठेगा और पार्लर में पैसे भी खर्च नहीं होंगे। 

ये नियम फॉलो करें

आपको रोजाना सुबह-सुबह अपने चेहरे को अच्छी तरह से क्लींजिंग करना है। इसके लिए आपको जेंटल फेस वॉश का इस्तेमाल करना है। इतना करने के बाद आपको चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल करना है जो आपकी स्किन टाइप के हिसाब से होना चाहिए। स्किन केयर रूटीन के आखिरी में आपको मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल भी करना है। ऐसा आपको दिन में दो बार करना है।

फेस मास्क

स्किन केयर रूटीन में आपको ग्लोइंग त्वचा पाने के लिए घरेलू मास्क बना लेना चाहिए। फेस मास्क बनाने के लिए आपको सबसे अच्छा घरेलू तरीका हल्दी और बेसन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको आधे घंटे तक फेस पैक को अपने चेहरे पर लगा कर रखना है इसके बाद चेहरा धो लेना है। आपको यह हफ्ते में दो बार करना है इस तरह से करवा चौथ के दिन आपका चेहरा चमक जाएगा।

टमाटर का इस्तेमाल

अगर आपके चेहरे पर टैनिंग की प्रॉब्लम है तो आपको टमाटर का इस्तेमाल करना है। टमाटर में आपको कुछ चीनी के दाने डाल देने हैं और हल्के हाथों से स्क्रब करना है। इस तरह से आपका चेहरा चमकदार बन जाएगा टमाटर का चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले आपको पैच टेस्ट जरूर कर लेना चाहिए।

शीट मास्क

चेहरे की खूबसूरती को करवा चौथ के दिन तक बरकरार रखने के लिए आपको शीट मस्क इस्तेमाल करना चाहिए। यह चेहरे को हाइड्रेट रखता है इससे आपकी स्किन चमकदार और हाइड्रेट नजर आती है। आपको अपनी स्किन टाइप के हिसाब से शीट मस्क खरीदना है और इस्तेमाल करना है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵