back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

धनतेरस पर बजट के अंदर खरीदें बिछिया पायल, किसी भी ओकेशन पर मिलेगा परफेक्ट लुक

धनतेरस के दिन सोने चांदी के आभूषण खरीदने का विधान होता है। कई बार ऐसा भी होता है कि कम बजट की वजह से गहने नहीं खरीद पाते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। धनतेरस के त्योहार पर महिलाएं अपने सुहाग से जुड़ी चीजों को खरीद सकती हैं। यह सारी ऐसी चीज हैं जो छोटे से बजट में आपको परफेक्ट लुक देती है। धनतेरस के दिन आप सोने चांदी के आभूषण खरीदना चाहती हैं, तो कुछ खास चीजों को लिस्ट में शामिल कर लीजिए। सुहागिन महिलाओं के लिए बिछिया और पायल बहुत मायने रखता है इस दिन आप इन चीजों की भी खरीदारी कर सकती हैं। 

पायल

महिलाओं की पैरों की खूबसूरती पायल से होती है। अगर आपके पास बजट की परेशानी आ रही है और धनतेरस में खरीदारी भी करनी है तो आप छोटे से बजट में पायल को खरीद सकती हैं। अगर आप हल्की डिजाइन वाली पायल चाहती है तो यह बेस्ट लुक के साथ आपको कम बजट में मिल जाती है। 

बिछिया

शादीशुदा महिलाओं के लिए बिछिया बहुत मायने रखता है इस शुभ माना जाता है। धनतेरस पर बिछिया खरीदना शुभ होता है। सुहागिन महिलाओं के श्रृंगार के लिए बिछिया अहम होता है। आप इसे मार्केट से कम कीमत पर खरीद सकती हैं। 

अंगूठी

अगर आपके पास बजट कम है और धनतेरस पर ज्वेलरी लेना है तो आप हल्की और डिजाइन दार अंगूठी ले सकती हैं। यह अंगूठी आपको धनतेरस पर ही नहीं बल्कि दूसरे ऑकेजंस पर भी परफेक्ट लुक देते हैं। आजकल सोने और डायमंड की अंगूठियां काफी महंगी आती है। धीरज के मौके पर आप चांदी की डिजाइन दार अंगूठी खरीद सकती हैं जिनमें नग जड़े होते हैं। 

पेंडेंट

धनतेरस के त्योहार पर आप अपने लिए चांदी का पेंडेंट खरीद सकती है। अगर आपका बजट कम है तो आप चांदी जैसी चैन ले लीजिए और उसमें प्योर चांदी का पेंडेंट लगा लीजिए। यह आपको केवल ₹2000 में आसानी से मिल जाता है। 

ब्रेसलेट

धनतेरस के मौके पर चैन या फिर ब्रेसलेट भी खरीद सकती हैं। चांदी की ब्रेसलेट हाथों की खूबसूरती को बढ़ा देता है। ब्रेसलेट में आपको कई तरह के डिजाइन मिल जाते हैं जो आपके हाथों को खूबसूरत लुक देते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

धनतेरस के बाद सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, अब तक ₹7600 से ज्यादा सस्ता हुआ सोना, जानें आज के ताजा भाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धनतेरस के त्योहार पर रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद से सोने की कीमतों में लगातार बड़ी गिरावट जारी है। बाजार विशेषज्ञों...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...