नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। करवा चौथ का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह सिंगार करके सज-संवर के अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। अगर आपको भी करवा चौथ के दिन अच्छी तरह से तैयार होना है और अपने लुक को एन्हैंस करना है तो अपने हेयर को किस तरह से स्टाइलिश बनाना है इस बारे में जान लीजिए। करवा चौथ के दिन कई महिलाएं अपने बालों में गजरा लगाती हैं, लेकिन आपको इसकी जगह हेयर एक्सेसरीज ट्राई करना चाहिए। इस तरह से आपका ओवरऑल लुक बेस्ट नजर आता है।
गोल्ड एक्सेसरीज
करवा चौथ के मौके पर बालों को सजाने के लिए आप गोल्ड एसेसरीज लगा सकती हैं। गोल्ड एसेसरीज मार्केट में आपको तरह-तरह के मिल जाते हैं जो आपको रॉयल लुक देते हैं। ध्यान रहे कि आपको इन्हें खरीदते समय ज्यादा वजनदार नहीं लेना है।
मिरर परांदा
करवा चौथ पर अपने बालों को स्टाइलिश लुक देने के लिए आपको मिरर परांदा ट्राई करना चाहिए। इसे आप अपनी चोटी में अटैच कर सकती हैं। अगर आपको चोटी नहीं बनाना है तो आप जुड़ा बनाकर लपेट सकती हैं। इस तरह से आपका हेयर लुक एकदम स्टाइलिश नजर आता है।
नकली गजरा लगाएं
अगर आप करवा चौथ पर असली फूलों का गजरा लगा रही हैं तो उनके फूल मुरझा जाते हैं। इसलिए आपको नकली फूलों वाला गजरा बालों में लगाना चाहिए यह लंबे समय तक टिका रहता है। इस तरह की हेयर एसेसरीज बन के साथ ही अच्छी लगती है।
परांदा और गोटा
अगर आपके लंबे बाल है तो आपको पारंपरिक परांदा ट्राई करना चाहिए इस तरह से आपको गजरा लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है। इसके अलावा आप चाहे तो गोटा एसेसरीज भी लगाकर बालों को खूबसूरत लुक दे सकती हैं। इसके अंदर गोल्डन वर्क किया होता है जो देखने में खूबसूरत लगता है।





