नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सर्दियों के मौसम में हमारी त्वचा रूखी सुखी और बेजान नजर आती है। मौसम में ज्यादातर फटी एड़ियों की प्रॉब्लम देखने को मिलती है। इसके लिए आपको सर्दियां आने से पहले ही होममेड तरीके से मॉइश्चराइजर बना लेना चाहिए। जब आप फुटवियर पहनती हैं, तो फटी एड़ियों में दर्द होने लगता है। आप घर पर ही नेचुरल इनग्रेडिएंट्स की मदद से मॉइश्चराइजर तैयार कर सकती हैं। यह आपकी त्वचा को मुलायम और कोमल बना देता है। फटी एड़ियों पर शुरुआत में ध्यान ना दिया जाए तो एड़ियों से खून भी निकलने लगता है।
ये काम है जरूरी
सर्दियों के मौसम में फटी एड़ियों पर खास ध्यान देना चाहिए। महिलाएं ज्यादातर समय घर का काम पानी में ही करती हैं जिसकी वजह से एड़ियां और फट जाती है। ऐसे में आपको ठंडे पानी में पैरों को कम रखना चाहिए। खुले फुटवियर की जगह बंद फुटवियर पहनना चाहिए। अपने पैरों को 2 से 3 बार मॉइश्चराइज करना चाहिए। अगर फटी एड़ियों की समस्या ज्यादा बढ़ रही है तो आपको गर्म पानी का इस्तेमाल भी करना चाहिए।
इन चीजों का करें इस्तेमाल
मॉइश्चराइजर के अलावा आप ग्लिसरीन नींबू का रस और नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आपकी फटी एड़ियों को रिपेयर करते हैं। इसके अलावा आप मोम को पिघलाकर, नारियल का तेल डालकर विटामिन ई का कैप्सूल मिला दीजिए और इसे फ्रीज में स्टोर कर दीजिए।
हील रिपेयर मॉइश्चराइजर
फटी एड़ियों को रिपेयर करने के लिए आप एक पैन में शिया बटर, नारियल तेल, एवोकाडो ऑयल को हल्की आंच पर पका दीजिए। इस तरह से 8 से 10 मिनट में मॉइश्चराइजर तैयार हो जाएगा। अब आप इसे कांच की बोतल में रखकर फ्रिज में स्टोर कर सकते हैं। खुशबू के लिए आप अपनी फेवरेट एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं। अब आप अपनी फटी एड़ियों में दो से तीन बार इस मॉइश्चराइजर को लगा लीजिए।




