back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Beauty Tips: सफेद बालों की समस्या जड़ से होगी खत्म, बेस्ट है ये नेचुरल तरीका

अगर आप भी सफेद बालों की समस्या से परेशान है, तो कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया जाएगा, जिसे आप मेहंदी में मिलाकर लगते हैं तो सफेद बालों की समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उम्र के साथ बाल सफेद होने लगे तो समझ आता है, लेकिन आजकल समय से पहले ही बाल सफेद होने लग जाते हैं। ऐसे में बालों को काला करने के लिए लोग मार्केट के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो हमारे बालों को काला करने की बजाय डैमेज कर देता है। इसलिए जरूरी है कि, आप अपने बालों की देखभाल नेचुरल तरीके से करें, जिसका कोई साइड इफेक्ट ना हो और आपके बाल काले लंबे और गाने लगे। आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से इस तरह की समस्या होती है, लेकिन इस प्रॉब्लम का नेचुरल सॉल्यूशन मेहंदी है, जिसे हर कोई इस्तेमाल करता है। ध्यान रहे की बालों में मेहंदी लगाते समय आप कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।

मेहंदी और मेथी के दाने

बालों में मेहंदी लगाना एक नेचुरल तरीका है जिसके कई अपने फायदे होते हैं। वहीं, अगर आप मेहंदी में मेथी के दाने पीसकर लगते हैं, तो इस तरह से आपके बाल काले हो जाते हैं। मेहंदी के साथ मेथी पीस के लगाने का यह तरीका है की आप सबसे पहले रात भर मेथी को भिगो दीजिये। इसके बाद मेहंदी में चार कपूर अच्छी तरह से पीसकर मिला दीजिए अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से मिक्स करें इसके बाद बालों पर अप्लाई करें। मेहंदी का यह पेस्ट बालों में सूखने के बाद अच्छी तरह से बालों को धो लीजिए।

मेहंदी में मिला लीजिए ये खास चीज

  • हमारे पूरे चेहरे की खूबसूरती बालों से ही होती है ऐसे में बालों का काला दिखाना बहुत जरूरी है। वहीं, अगर किसी वजह से बाल सफेद हो गए हैं तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है आप अपने बालों को काला करने के लिए हिना मेहंदी का इस्तेमाल करें।

  • हिना मेहंदी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें की मेहंदी का पैकेट ज्यादा पुराना नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो आपके बालों को नुकसान हो सकता है।

  • ध्यान रहे की मेहंदी को इस्तेमाल करने से पहले आप कुछ बातों को ध्यान में रखें जैसे की मेहंदी का पेस्ट तैयार करते समय लोहे की कड़ाही का इस्तेमाल करें।

  • मेहंदी का पेस्ट तैयार करने के लिए और इसके रंग को गहरा और पक्का बनाने के लिए दो चम्मच भीगा हुआ कत्था डाल दीजिए।

  • कत्थे को इस तरह डालें कि आप इसे भिगोकर रख दीजिए जब यह गल जाए तब इसे स्पून की मदद से मेहंदी के पेस्ट में मिला लीजिए।

  • इतना करने के बाद मेहंदी में एक चम्मच कॉफी पाउडर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए और इसे दो-तीन घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दीजिए। इस तरह से आपका एक स्मूथ पेस्ट तैयार हो जाएगा।

  • पेस्ट बनाते समय आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि यह ज्यादा पतला नहीं होना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो यह बालों से टपकने लग जाता है।

  • मेहंदी के पेस्ट में 5 से 6 बूंद लॉन्ग का तेल भी मिला दीजिए और इसे अच्छी तरह से मिक्स करिए इसके बाद बालों पर अप्लाई करें।

  • मेहंदी को अपने बालों में 2 से 3 घंटे तक लगाकर रखिए और धूप या पंखे में सुख लीजिए इस तरह से बालों में गहरा और काला कलर आएगा।

  • जब आपके पास सुख जाए तो इस पानी से धो लीजिए ध्यान रहे कि आपको शैंपू नहीं करना है। जब बाल सुख जाए तो अच्छी तरह से सरसों तेल से मालिश कीजिए।

  • सरसों तेल की मालिश के बाद अगले दिन सुबह शैंपू से अपने बाल धो लीजिए इस तरह से बालों में शानदार नेचुरल कलर आ जाएगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...