नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर महिला की चाहत होती है की वह खूबसूरत दिखें। अगर आप भी नाइट स्किन केयर फॉलो कर रही हैं, तो इससे आपकी त्वचा ग्लो करेगी। रात को सोने से पहले आपको अपने चेहरे का मेकअप हटा कर सोना चाहिए। कई बार ऐसा होता है की वर्किंग वुमन थकान की वजह से मेकअप हटाना भूल जाती हैं और यह चेहरे को नुकसान देता है।
फेसवॉश
रात को सोने से पहले आपको अपने चेहरे को ठंडा पानी से धोना चाहिए। इस तरह से चेहरे की सारी गंदगी और बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। आपको अपनी नाइट स्किन केयर रूटीन में मॉइश्चराइजर को भी शामिल कर लेना चाहिए। यह आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखता है।
मसाज
आपको रात को सोने से पहले स्किन केयर रूटीन में चेहरे पर मसाज को भी शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से चेहरे की मांसपेशियां रिलैक्स करती है और झुर्रियों की समस्या नहीं होती। आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल की वजह से डार्क सर्कल्स की प्रॉब्लम भी होती है। वर्किंग वूमंस ज्यादातर मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करती हैं डार्क सर्कल का यह बड़ा कारण है। डार्क सर्कल से छुटकारा पाने के लिए अंडर आई क्रीम जरूर लगाएं।
कच्चा दूध लगाएं
रात को सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाकर सोना फायदेमंद होता है। इस तरह से हमारी स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर पिंपल, एक्ने, दाग-धब्बे जैसी समस्या नहीं होती। आपको रात को सोने से पहले अपने स्किन केयर रूटीन में कच्चा दूध शामिल कर लेना चाहिए, इससे चेहरे पर टैनिंग नही होती है।
अन्य खबरों के लिए पढ़ें- https://raftaar.in/




