back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Face Care: ये पांच फल किसी संजीवनी बूटी से नहीं कम, चेहरा ग्लो के साथ मुलायम भी रहेगा

फल, विटामिन एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो त्वचा को कई तरीकों से पोषण और चमकदार रखने में मदद करते हैं। ये पांच फ्रूट का नियमित सेवन करते हैं, तो त्वचा खूबसूरत और मुलायम नजर आयेगी।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क : खूबसूरत कौन नहीं दिखना चाहता। अपनी खूबसूरती को निखारने के लिए लोग  तरह-तरह की क्रीम का उपयोग जरूर करती होंगी । लेकिन ये केमिकल युक्त क्रीम के बहुत सारे साइड इफेक्ट होते है। वहीं आपसे ये कहा जाए कि आप अपने खान-पान पर खास ध्यान नहीं देते, तो आपको कैसा लगेगा। कहते हैं खानपान का असर ऐसा होता है कि इसका प्रभाव ऊपरी और अंदरूनी दोनो रूप में दिखाई पड़ता है।  आप  जैसा  खानपान करेंगे उसका  असर आपके चेहरे पर भी पड़ता है। अगर आप खूबसूरत दिखना चाहते हैं तो  अपनी डाइट में अनाज के साथ फल का सेवन करना बिल्कुल ना भूले । क्योंकि फल सेहत के साथ-साथ हमारी स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं।  चेहरे पर अगर खूबसूरती पाना चाहते हैं तो आप फलों का सेवन रोजाना जरूर करें।  लेकिन सवाल यह होता है ऐसे कौन से फल है। जिसकी मदद से हम अपने चेहरे पर ग्लो और निखार पा सकते हैं। तो आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में पांच ऐसे फलों के बारे में बताएंगे। जिनकी मदद से आप अपना चेहरा चमकदार और खूबसूरत बना सकते हैं।

अंगूर बहुत फायदेमंद होता है

चेहरे की चमक और चेहरे को गला बढ़ाने में अंगूर बहुत फायदेमंद होता है।  इसके लिए आप अंगूर को बीच से काट लें और इससे चेहरे के साथ गाल, गर्दन पर  हल्के हाथों से मसाज करें। अंगूर का रस गलों के अलावा आंखों के आसपास सभी अच्छे से लगाए। ये काफी फायदेमंद होता है। अब इसे  20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर इसे गुनगुने पानी से धूल लें। आप  इसके अलावा आप अंगूर को अपनी डाइट में शामिल कर सकते है।

संतरे विटामिन सी का उच्च स्रोत

संतरा वो फल होता है, जिसमें विटामिन सी का उच्च स्रोत होता है। जो आपको कई लाभ प्रदान कर सकता है। संतरा शरीर के डीएनए में होनी वाली कमी को रोक सकता है। यह सूजन भी कम कर सकता है। संतरा कोलेजन उत्पादन  को बढ़ा सकता है। आप इसे  कच्चा भी खा सकते हैं। आप चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए इसे  फेस पैक के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको  एक कटोरी संतरा का रस निकालकर चेहरे पर मसाज करनी होगी।  ऐसा करने से आपका चेहरा खिल उठेगा । क्योंकि संतरा में विटामिन सी होता है। जो कील ,मुंहासे, फोड़े फुंसी, गंदगी को जड़ से खत्म करता है।

पपीता विटामिन ए, बी और सी का एक अच्छा स्रोत

पपीता विटामिन ए, बी और सी का एक अच्छा स्रोत माना गया है। यह  एंटीवायरल ,जीवाणुरोधी, और एंटीफंगल गुणों से भी भरा होता है। जो त्वचा की समस्याओं जैसे मस्से , एक्जिमा ,अल्सर आदि को ठीक कर सकता है। आप दिन में एक कटोरी पपीता खा सकते हैं। साथ ही इस पपीते का फेस पैक बनाकर भी चेहरे पर लगा सकते हैं।  कुछ दिनों बाद आपका चेहरा चमक उठेगा।

केला, आयरन मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि का स्रोत

केला एक ऐसा फल है। जो भारत में साल भर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध रहता है। हम जानते हैं कि यह आयरन मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि का अच्छा स्रोत माना गया है।  जो मासिक धर्म में ऐंठन  को कम करने में मदद करता है।  त्वचा पर केले का प्रभाव बहुत ही अच्छा माना गया है।  केले में विटामिन ए ,बी, और  ई से इसे भरपूर होते है।  इसलिए एंटीएजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। एक ताजा केला मैश हुआ केले से आप मसाज करिए।  आपकी त्वचा के लिए चमत्कार हो सकता है। आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं। आप केले को  रोजाना अपनी डाइट में शामिल करें। आपकी स्किन पर असर दिखेगा।

नींबू का रस महत्वपूर्ण माना गया

अधिकतर  इंडियन खानपान  में नींबू  सलाद के रूप में जरूर रहता है। नींबू का रस महत्वपूर्ण माना गया है।  यह लगभग सभी मौसम में पाया जाता है।  अगर आप चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो नींबू का सेवन रोजाना करना चाहिए। क्योंकि नींबू में विटामिन सी होता है। को कील, मुहांसे, दाग धब्बों साथ ही जमी गंदगी को भी दूर करता है। आप एक नींबू के छिलके को लेकर चेहरे पर मसाजनूमा लगाएं। अगर इसमें शहद मिला दे तो और भी अच्छा रहेगा। आप कुछ दिनों में देखेंगे आपकी स्किन चमकने लगेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...