back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाबरी मस्जिद की नींव डालने वाले विधायक को सताया जान का खतरा, हाई कोर्ट से मांगी सुरक्षा

पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर को बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद राज्य के बाहर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि उन्हें बाबरी मस्जिद की नींव रखने के बाद लगातार राज्य के बाहर से फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कबीर ने बताया कि धमकियां सात दिनों से लगातार आ रही हैं और इसके चलते उन्होंने तत्काल उपाय के तौर पर आठ निजी सुरक्षाकर्मी नियुक्त करने का फैसला किया है।

राज्य सरकार और केंद्र को मेल करके सुरक्षा की गुहार लगाई

विधायक ने संवाददाताओं से कहा, हालांकि मैं डर नहीं रहा और अल्लाह पर पूरा भरोसा है, लेकिन सावधानी के तौर पर मैं राज्य सरकार और गृह विभाग से सुरक्षा मुहैया कराने की मांग करूंगा। अगर जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का रुख भी करूंगा। 

कबीर ने यह भी कहा कि धमकियां मिलने के बाद उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र को मेल करके सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसके बावजूद उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं जताया, क्योंकि राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने बाबरी मस्जिद के लिए फंडिंग का आरोप भाजपा पर लगाया है। विधायक ने आगे बताया कि वह 16 दिसंबर को बेंगलुरु और उसके बाद नोएडा की यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस दौरान अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे हर संभव कदम उठाएंगे।

सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे-हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर को पहले तृणमूल कांग्रेस ने निलंबित किया था और अब यह मामला राजनीतिक और संवेदनशील दोनों ही नजरों से देखा जा रहा है। धमकियों के बीच उनका संदेश साफ है। डरेंगे नहीं, लेकिन सुरक्षा के लिए हर कदम उठाएंगे।

 पुलिस पर अविश्वास और सियासी बयान

तृणमूल कांग्रेस द्वारा निलंबित किए गए कबीर ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर अविश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि “मुझे पश्चिम बंगाल पुलिस पर भरोसा नहीं है” क्योंकि सत्तारूढ़ पार्टी बाबरी मस्जिद के लिए फंडिंग का आरोप भारतीय जनता पार्टी पर लगा रही है। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने अभी तक उनके सुरक्षाकर्मियों को नहीं हटाया है।विधायक कबीर ने बताया कि वह 16 दिसंबर को बेंगलुरु जाएंगे और उसके बाद नोएडा की यात्रा करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

बाबरी मस्जिद विवाद पर सियासी तकरार जारी, हुमायूं कबीर ने सुवेंदु अधिकारी को दिया जवाब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जनता उन्नयन पार्टी के अध्यक्ष हुमायूँ कबीर ने पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और Suvendu Adhikari पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष...
spot_img

Latest Stories

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...

West Bengal Election 2026: Jalpaiguri Seat पर कड़ा मुकाबला, जानें जातीय समीकरण और किसका दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵