धन लाभ: धनु राशिफल 2024 के अनुसार इस साल आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होने की पूरी उम्मीद रहेगी। धन को बेतहाशा ख़र्च करने से बचेंगे तो यह आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी जगह फंसा हुआ आपका धन भी वापिस मिलने की संभावना है। सितारों की चाल कहती है कि इस साल पैसों की आवक भी अच्छी रहेगी और आय में वृद्धि होगी। हालांकि दूसरी ओर खर्च बढ़ने से आपको आमदनी कम लगने लगेगी इसलिए बेहतर होगा कि, खर्च पर नियंत्रण रखें। अक्टूबर के बाद जमीन या प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं या आपको पैतृक संपत्ति की सौगात मिल सकती है। शॉर्टकट या कम मेहनत से अधिक पैसा कमाने का विचार अगर आपके मन में आ रहा है। इस विचार को नष्ट कर दें।
परिवार और मित्र: परिवार के साथ आप कुछ बेहतरीन पल बिताने वाले हैं। इस वर्ष घर-परिवार से आपको ख़ुश करने वाले समाचार भी मिलेंगे। अपनी संतान के प्रति आपका लगाव कुछ ज़्यादा रहेगा। संतान को शिक्षा में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होने की पूरी सम्भावना है। काम का बोझ अधिक रहने से आप घर पर ज्यादा समय नहीं बिता पाएँगे। ऐसे में आपको पर्सनल और प्रोफ़ेशनल लाइफ़ में संतुलन बनाकर चलना होगा।
रिश्ते और प्यार: सितारों की चाल कहती है कि वैवाहिक जीवन सुचारू रूप से चलेगा और आप अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ कुछ यादगार पल बिताएंगे। इस समय साथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा जो कि आपके लिए निजी और पेशेवर ज़िन्दगी के लिए फ़ायदेमंद होगा, हालाँकि पार्टनर से बातचीत के दौरान इस बात का ख़्याल रखें कि आपकी बातों से उन्हें किसी प्रकार का बुरा ना लग जाए। साल 2024 में प्रेम प्रसंग के लिए समय उत्साहजनक रहने वाला है लेकिन प्रेम के मामले में किसी भी प्रकार की ज़िद इस उत्साह को कमज़ोर कर सकती है। साथी के द्वारा आपको अच्छे तोहफे मिलने के आसार हैं जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा।





