back to top
27.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Budget 2025 : कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाओं पर नहीं लगेगा टैक्स, वित्‍त मंत्री का बड़ा ऐलान

केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को देश का आम बजट पेश किया। जिसमें कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की 36 दवाओं पर टैक्स नहीं लगाने की घोषणा की। वित्‍त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । केन्‍द्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को आम बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने कई बड़े ऐलान किए। बजट 2025 में प्रस्तुत प्रस्ताव के अनुसार, 36 जीवन रक्षक दवाओं के लिए मूल सीमा शुल्क से पूर्ण छूट की घोषणा की गई है। छह जीवन रक्षक दवाओं को 5 प्रतिशत की आकर्षक रियायती सीमा शुल्क की सूची में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, 37 अन्य दवाओं और 13 रोगी सहायता कार्यक्रमों को भी मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।

इस मुद्दे पर बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने कहा, “कैंसर, पुरानी या अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए मैं 36 जीवन रक्षक दवाओं और औषधियों को मूल सीमा शुल्क से पूरी तरह छूट वाली दवाओं की सूची में जोड़ने का प्रस्ताव करती हूं।”

वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी घोषणाएं

इसके अलावा बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स कटौती में बड़ी घोषणा की गई है। वे चार साल तक रिटर्न दाखिल कर सकेंगे। कर छूट दोगुनी कर दी गई है। बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। वरिष्ठ नागरिकों को भी कर में छूट दी गई है। पहले वरिष्ठ नागरिकों को 50,000 रुपये तक की कर छूट दी जाती थी, जिसे अब दोगुना कर दिया गया है। अब यह छूट बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दी गई है।

बजट में वित्‍त मंत्री ने की ये बड़ी घोषणाएं

-नया आयकर विधेयक अगले सप्ताह पेश किया जाएगा।

– अगले 6 वर्षों तक मसूर और अरहर जैसी दालों का उत्पादन बढ़ाने पर रहेगा ध्यान

-कपास उत्पादन बढ़ाने के लिए 5 साल का मिशन देश के कपड़ा उद्योग को मजबूत करेगा।

-किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की जाएगी।

-बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा, जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा

– छोटे व्यवसायों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड, पहले वर्ष में 1 मिलियन कार्ड जारी किए जाएंगे।

-एमएसएमई के लिए ऋण गारंटी कवर 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये कर दिया गया है।

– स्टार्टअप के लिए 5 लाख रुपये तक का ऋण। 10 करोड़ से बढ़ाकर रु. 20 करोड़ रुपए की राशि जुटाई जाएगी। गारंटी शुल्क भी कम किया जाएगा।

-मेक इन इंडिया के तहत खिलौना उद्योग के लिए विशेष योजना शुरू की जाएगी।

– आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में उत्कृष्टता के लिए 500 करोड़ रुपये की घोषणा।

– अगले 5 वर्षों में मेडिकल शिक्षा में 75 हजार सीटें बढ़ाने की घोषणा।

-वित्त मंत्री ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।

-सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी।

– फुटवियर और चमड़ा क्षेत्र के लिए फोकस उत्पाद योजना शुरू की जाएगी। 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

40 हजार में पूरी ट्रिप: फ्लाइट टिकट से रहने-खाने तक, जानिए इस खूबसूरत देश के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कम बजट में विदेश घूमने का शानदार मौका हर किसी का सपना होता है कि वह जिंदगी में कम से कम...
spot_img

Latest Stories

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...