नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। उन्होंने कई बड़े ऐलान करते हुए बताया कि कैंसर की दवाईयां सस्ती होंगी और मीडिल क्लास को राहत देते हुए बताया कि 12 लाख तक की सालाना इनकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके आलावा लोगों को इस बात को जानने में ज्यादा दिलचस्पी है कि बजट में क्या सस्ता हुआ है और क्या मंहगा हुआ है। हालांकि निर्मला सीतारमण ने मंहगे होने वाले उत्पादों को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।
बजट में क्या हुआ सस्ता?
- 36 तरह की कैंसर की दवाईयां सस्ती
- बैटरी सस्ती
- लेदर जैकेट
- जूते
- बेल्ट
- पर्स
- भारत में बने कपड़े
- मोबाइल फोन बैटरी
- LED टीवी
- हैंडलूम कपड़े
- LCD
- 82 सामानों से सेस हटा
- ईवी वाहन
क्या हुआ मंहगा
इंटरैक्टिव डिस्प्ले पैनल
प्रीमियम स्मार्ट डिस्प्ले
फैबरिक (Knitted Fabrics)
किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट में बढ़ोतरी
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए एक अहम ऐलान किया है। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी है। यह लिमिट पहले 3 लाख रुपये थी। बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे किसान हित में लिया बड़ा फैसला बताया है।
12 लाख तक कोई इनकम टैक्स नहीं
बजट में सबसे बड़ा ऐलान मीडिल क्लास वर्ग के लोगों के लिए किया गया है। जिन लोगों की इनकम 12 लाख रुपये तक है उन्हें अपनी इनकम पर कोई इनकम टैक्ट नहीं देना होगा। हालांकि 12 लाख से ऊपर तक की इनकम वाले लोगों के दिए गए टैक्स प्रतिशत के हिसाब से टैक्स देना होगा।
070ca0e56b9ccb9c5297b5db3586d3fb-WhatsApp Image 2025-02-01 at 1.35.24 PM.jpeg





