नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। आजकल ऑनलाइन टैक्सी सर्विस काफी ज्यादा बढ़ गई है जिसकी वजह से लोग ऑटो रिक्शा को कब महत्व दे रहे हैं। कहीं भी आने जाने के लिए टैक्सी सर्विस या फिर कैब की बुकिंग करते हैं। इस तरह से हमारा सफर बहुत ही आसान हो जाता है। आपको यात्रा के लिए इस दौरान सतर्क भी रहना होता है। भले ही आप परिवार के साथ सफर कर रही हों या फिर अकेले। ऑनलाइन तरीके से कैब बुक करने पर घर के बाहर टैक्सी ढूंढने की झंझट नहीं रहती है। एक तरफ जहां यह सुविधाजनक है वही आपके लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है।
अपने फोन में मैप खोलकर रखें
कैब की बुकिंग से पहले आपको रूट की पूरी जानकारी होनी चाहिए। आपको जाना पहचाना रास्ता सुनना चाहिए। इस तरह से आप कैब के ड्राइवर को आसानी से एड्रेस बता सकते हैं। अगर आपको पहले से एड्रेस पता होगा तो आप किसी दुर्घटना के शिकार भी नहीं होंगे। इस दौरान अगर ड्राइवर नया रूट लेता है तो आपको सतर्क रहना चाहिए।
भरोसेमंद कैब सर्विस से ही बुक करें कैब
पैसा बचाने के चक्कर में कभी भी रैंडम कैब में न बैठें। भरोसमंद कैब सर्विस प्रोवाइडर से ही कैब बुक करें। ऐसे कैब प्रोवाइडर को चुनें जो OTP से राइड शुरू करते हैं। यह आपको अतिरिक्त सुरक्षा देता है। इसके साथ ही कैब में बैठते ही अपनी कैब डिटेल अपने करीबी दोस्त या परिजन को दें। कोशिश करें कि आप अपना लाइव लोकेशन भी भेज दें।
जीपीएस
आपको अपने स्मार्टफोन में जीपीएस की सुविधा लेनी चाहिए सफर करते समय यह काफी सुरक्षित होता है। अपने रूट पर ध्यान रख सकते हैं। ट्रैवल करते समय आपको हमेशा ही जीपीएस मैप ऑन रखना चाहिए।
ड्राइवर का नंबर
आपको गाड़ी में बैठने से पहले ड्राइवर का नंबर और उनका नाम इसके अलावा किसी कंपनी की तरफ से वह सर्विस दे रहे हैं यह सब जानकारी होना जरूरी है। इतना ही नहीं आपको राइट डिटेल्स के अलावा गाड़ी का मॉडल, रंग और नंबर पर भी खास ध्यान देना चाहिए। आपको यह सारी डिटेल अपने दोस्तों या फिर परिवार से शेयर करना चाहिए। इसकी





