नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। अपने सोलो ट्रैवल को सेफ करने के लिए आप अपने बैग में सेल्फ डिफेंस की चीजें रख लीजिए। आजकल सोलो ट्रैवलिंग का ट्रेंड खूब चल रहा है। महिलाएं भी सोलो ट्रैवलिंग के लिए बाहर दूर देश निकल रही हैं। इस दौरान आपको अपनी सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए। ट्रैवलिंग के दौरान आपको अपने बैग में अपनी सुविधा और सुरक्षा के लिए कुछ सामान रख लेना चाहिए। अगर ट्रैवलिंग के समय कोई परेशानी वाली स्थिति आती है तो आप इन चीजों का झाड़ से इस्तेमाल कर सकती है।
पेपर स्प्रे
हर महिला के पास पेपर स्प्रे जरूर होना चाहिए यह केवल सोलो ट्रैवल के लिए ही नहीं बल्कि आपकी सेफ्टी के लिहाज से बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप भी सोलो ट्रैवलिंग पर निकल रही है तो आपको अपनी पैकिंग में सबसे पहले पेपर स्प्रे रख लेना चाहिए। आपको यह ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से आप आसानी से झट से निकाल कर इस्तेमाल कर सके।
फोल्डेबल मेटल रॉड्स
सेफ्टी के लिहाज से आपको अपनी सोलो ट्रैवलिंग के दौरान फोल्डेबल मेटल रॉड्स रख लेना चाहिए। अगर आप अकेली सोलो ट्रैवलिंग पर जा रही हैं तो यह आपकी सेफ्टी के लिए बहुत अच्छी चीज है। इस तरह से आप सड़क पर अकेले यात्रा कर रही है तो खुद को सेफ रख सकती हैं।
स्विस चाकू
इसका नाम सुनकर थोड़ा अजीब लगता है लेकिन यह आपकी सुरक्षा की पूरी गारंटी देता है। महिला को सोलो ट्रैवल के दौरान स्विस चाकू अपने बैग में जरूर रखना चाहिए। ध्यान रहे कि आप इन सभी सेफ्टी चीजों को उसे जगह पर रखें जहां से आप आसानी से निकाल सकती हैं।
रेड चिल्ली
आपको सोलो ट्रैवलिंग के दौरान अपने साथ एक पैकेट में रेड चिल्ली भी रख लेना चाहिए। अगर आप किसी मुश्किल भरी स्थिति में फंस जाती है तो यह आपके काम आएगा। रेड चिल्ली खुद की सेफ्टी के लिए एक बहुत अच्छा तरीका है।
इस तरह होगी सेफ्टी
इस तरह से आप अपनी सोलो ट्रैवल को यादगार बन सकती हैं और सुरक्षा की कोई चिंता नहीं होती है। जब आप अपने सोलो ट्रैवलिंग के लिए बैग पैकिंग करती है तो इन सभी चीजों को ध्यान से रख लेना चाहिए।





