back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में घूमने के लिए बेस्ट है यूपी का ये मिनी गोवा, जिसकी सुंदरता देख दीवाने हो जाते हैं लोग…

अगर आप भी इस गर्मी में कहीं कम बजट में घूमने का मन बना रहे तो आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा, यूपी का ये मिनी गोवा। जहां सस्ते में प्लान हो जाएगी ट्रिप जाने इस खास जगह के बारे में सबकुछ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ज्यादा बजट और समय के चलते हर कोई गोवा नहीं जा पाता। इस गर्मी अगर आप भी गोवा का मजा लेना चाहते हैं तो यूपी के सोनभद्र में ही इस जगह जाकर ले सकते है मिनी गोवा का आनंद। जहां दूर दराज राज्यों से भी सैंकड़ों की संख्या में पर्यटक घूमने आते है। आइए जानते है आखिर किस जगह पर मौजूद है ये मिनी गोवा जहां बजट में फैमिली के साथ ट्रिप का मजा ले सकते है।

सोनभद्र

यूपी के सोनभद्र में एक ऐसी जगह है, जिसे मिनी गोवा के नाम से भी जाना जाता है, अगर आप गर्मियों में गोवा जैसी फीलिंग लेना चाहते हैं, तो आपको एक बार सोनभद्र जरूर जाना चाहिए। जहां कनहर नदी के किनारे बसा यह खूबसूरत जगह अपने साफ पानी, सुनहरी रेत और घने हरे-भरे जंगलों के कारण सैलानियों को खूब पसंद आता है। सोनभद्र जिले के चोपन विकासखंड के कोटा ग्राम पंचायत में मौजूद एक खूबसूरत जगह है जिसे ‘आबाड़ी’ के नाम से जाना जाता है। दोनों ओर पहाड़ों से घिरे बीच जंगल में एक नदी लगातार बहती है जिसकी जल धारा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करती है।  

बनारस से करीब 20 किमी दूर

बनारस से करीब 20 किमी दूर घनी आबादी से बिल्कुल अलग जंगल से सटे इस इलाके में ज्यादातर सैलानी केवल ठंड के मौसम में ही आते है लेकिन अब यहां बारिश को छोड़ दोनों ही मौसम में सैलानियों का तातां लगा रहता है। 

क्यों खास है यह जगह?

इसकी सबसे खास बात ये है कि, यहां चारों ओर से जंगलों से घिरी नदी जो पहाड़ों के बीच से होकर गुजरती है, उसका ठंडा पानी खूबसूरत जंगल सभी लोगों को बहुत पसंद आता है। यहां अक्सर बारिश के मौसम को छोड़ त्योहारों और छुट्टियों में सैलानियों की भीड़ लगी रहती है। यहां अधिकतर आसपास के राज्यों से काफी लोग घूमने आते रहते है उनमें बिहार, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसें राज्य भी शामिल है। 

क्या कर सकते हैं यहां?

यहां आनेवाले सैलानि‍यों के लिए एक कनहर नदी है जहां आप नदी में नहाने के अलावा वहां वक्त भी गुजार सकते है चूंकि, ये नदी गहरी कम होने से इसमें डूबने का खतरा ना के बराबर रहता है और यहा मौजूद साफ सुनहरी रंग की रेत इसकी सुंदरता को और खूबसूरत बना देती है। 

कैसे पहुंचे?

अगर आप यूपी के वाराणसी या इसके आसपास इलाको से जा रहे है तो, आपको यहां जाने के लिए सोनभद्र मुख्यालय से शक्तिनगर राज्य मार्ग होते हुए परासपानी और गुरमुरा तक पहुंचना होगा। वहां आपको लोकल टैक्सी या ऑटो आसानी से मिल जाऐंगी जिससे आप उस जगह पर आसानी से पहुंच सकते है। 

रहने और खाने की सुविधा

सोनभद्र के बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक ‘आबाड़ी’ जहां घूमने के लिहाज से तो बहुत फेमस है लेकिन वहीं रहने के लिहाज से कोई खास व्यवस्था नहीं है, हां अगर चोपन, रेणुकूट और आसपास के इलाकों में जाएं तो यहां अच्छे होटल और रेस्टोरेंट मिल जाते है, जहां रात रुकने और खाने-पीने की बढ़िया सुविधा है। यहां बुनियादी सुविधाओं की कमी है अगर यहां होटल, रेस्टोरेंट और अन्य सुविधाओं पर ध्‍यान दिया जाएं तो यहां न केवल विकास होगा बल्कि पर्यटन भी बढ़ेगा जिससे सरकार को फायदा होगा। 

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...