Top Travel Destination: सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों को समेटे पंजाब की ये 5 खुबसूरत जगहें, दिल खुश कर देंगी 

पंजाब ना केवल अपने खान-पान और संस्कृति के लिए मशहूर है बल्कि यह अपने टूरिस्ट प्लेस के लिए भी काफी मशहूर है।  अगर आप पंजाब की घूमने का प्लान बना रहे तो आप इन जगहों पर जरुर विजिट करें।
Top Travel Places
Top Travel Places Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: भारत एक ऐसा देश है।  जो अपनी भौगोलिक और संस्कृतिक विविधता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है। यहां पर कई ऐसे राज्य हैं। जो अपनी अद्भुत सांस्कृतिक विविधता और धार्मिक स्थल के साथ पर्यटन स्थल के लिए भी आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। उन्हीं में से एक राज्य है।  पंजाब राज्य, क्या आप जानते है कि पंजाब को पांच नदियों की भूमि कहा जाता है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता समृद्धि संस्कृति और प्रसिद्ध पंजाबी अध्यात्म के लिए जाना जाता है। पंजाब ना सिर्फ देश बल्कि विश्व भर में प्रसिद्ध है। अगर आप परिवार के साथ या  दोस्तों सब घूमने जा रहे हैं तो पंजाबी जगह पर एक बार जरूर विजिट करें। ये शानदार और खूबसूरत जगह आपका मनमोह लेंगी।

कपूरथला

पंजाब का खूबसूरत कपूरथला शहर अपने शानदार आर्किटेक्चर के लिए मशहूर है। जिसके लिए इसे पंजाब का पेरिस के नाम से भी संबोधित किया जाता है।  यह शहर अपने सुंदर पर्यटन स्थल तथा शानदार स्मारक की वजह से विख्यात है। इसी कपूरथला में 1499 में गुरु नानक ने अपना आत्मज्ञान प्राप्त किया था। इसी वजह से यह  पर्यटकों का यह मुख्य का आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां आप जागीर सिंह महल, पंच मंदिर ,शालीमार गार्डन और निहाल महल घूम सकते हैं।

पठानकोट

पंजाब जिले का शहर पठानकोट के बारे में भला कौन नहीं जानता है।  यदि आप यहां घूमने के लिए जा रहे हैं तो आप पठानकोट के मुक्तेश्वर मंदिर, आशापूर्णा मंदिर काठगढ़ मंदिर और प्राचीन काली माता मंदिर दर्शन करना ना भूले। इसके अलावा आप यहां पर नूरपुर किला रणजीत सागर बांध, हाइड्रोलिक शोध स्टेशन आदि घूम सकते हैं।

पटियाला

पंजाब का पटियाला शहर  किला मुबारक के लिए प्रसिद्ध है l जो आज तक सिख आर्किटेक्चर से बने सबसे शानदार महल के रूप में स्थापित है। किला मुबारक का मुख्य आकर्षण  दरबार हाल में बनाया गया तेजस्वी दर्पण हाल है।  इस हॉल में आप प्रत्येक आकृति आकार और रंगों वाले दर्पण देख सकते हैं। जो इस हाल की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए काम करती है। यह काफी आकर्षक केंद्र बना रहता है।

चंडीगढ

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ प्रसिद्ध पर्यटक नlस्थल में से एक है।  अवकाश के दिनों में टूरिस्ट यहां आना बहुत पसंद करते हैं।  यहां घूमने के लिए आप घाटी, रोज गार्डन फन सिटी भी जा सकते हैं।  और रॉक गार्डन तो जाना ना भूल। जो देखने में काफी आकर्षक और भव्य लगता है। यहां पर कचरे के पदार्थ का इस्तेमाल कर 2000 से अधिक मूर्तियां बनाई गई है। जो देखने में बहुत ही अलौकिक लगती है। 

जालंधर

पंजाब का जालंधर शहर अपने टूरिस्ट के लिए फेमस है। यहां पर लगभग हर धर्म के अलग अलग मंदिर मस्जिद मौजूद है। इस खूबसूरत शहर में आप देवी तलब मंदिर, वंडरलैंड थीम पार्क, सेंट मैरी क्रैडल चर्च,  नासिर मस्जिद रंगीला पंजाबी हवेली आदि घूम सकते हैं। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in