Nearest Hill Station: चंडीगढ़ से 3 घंटे की दूरी पर है ये खूबसूरत हिल स्टेशन

अगर आपको घूमना पसंद है लेकिन सफर के लिए अधिक समय या छुट्टियां नहीं मिल पाती है तो वीकेंड ट्रिप की योजना बना सकते हैं।
Hill Station
Hill StationSocial Media

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दफ्तर से दो दिन की छुट्टी लेकर आप घूमने जा सकते हैं। घूमने के लिए किसी ऐसी जगह का चयन करें, जहां दो दिन में सफर का पूरा आनंद उठाया जा सके। वीकेंड में आप कम समय में बजट ट्रिप का आनंद उठा सकते हैं। दिल्ली-एनसीआर के पास कई ऐसे पर्यटन स्थल हैं, जहां महज दो दिन में आसानी से घूमा जा सकता है और यहां पर्यटकों की भीड़ कम होती है। ऐसे में सुकून भरी छुट्टियां बिताई जा सकती हैं।

इस वीकेंड ट्रिप पर आप चंडीगढ़ से महज 3 घंटे की दूरी पर स्थित हिल स्टेशनों पर जाने की योजना बना सकते हैं। चंडीगढ़ से तीन घंटे की रोड ट्रिप काफी रोमांचक और सुंदर दृश्यों से परिपूर्ण होगी। दोस्तों या परिवार के साथ प्राकृतिक नजारों के बीच सुकून से छुट्टी बिताने के लिए तीन घंटे की ड्राइव कर इन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

चैल

चंडीगढ़ से चैल की दूरी लगभग 106 किलोमीटर है। चैल तक पहुंचने के लिए आसपास फ्लाइट, बस और ट्रेन आसानी से मिल जाएगी। चैल हिल स्टेशन से सबसे करीब शिमला एयरपोर्ट है, जो 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
कालका रेलवे स्टेशन चैल से सबसे करीब है। सड़क मार्ग के जरिए चंडीगढ़ से चैल तीन घंटे में पहुंच सकते हैं। मानसून के मौसम में यात्री चैल आना पसंद करते हैं। चैल में काली का टिब्बा, साधुपुल झील, चैल वन्यजीव अभयारण्य और गुरुद्वारा साहिब घूमने जा सकते हैं। यहां दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड भी है।

चकराता

चंडीगढ़ से चकराता की दूरी 195 किमी है। उत्तराखंड की वादियों में स्थित चकराता हिल स्टेशन काफी हसीन और मनमोहक है। अद्भुत और लुभावने पहाड़ों के बीच चकराता ऐसा हिल स्टेशन है, जहां बहुत कम भीड़ होती है। यहां कनासर, टाइगर फाॅल, देवबन बर्ड वाचिंग और बुधेरा गुफा जैसे पर्यटन स्थल मौजूद हैं।

सोलन

हिमाचल प्रदेश में कई हिल स्टेशन हैं, लेकिन कम भीड़भाड़ और सुंदर स्थल की सैर के लिए सोलन जा सकते हैं। सोलन चंडीगढ़ से 67 किमी की दूरी पर है। यहां बेहतरीन और पवित्र मठ हैं। मानसून में सोलन की खूबसूरती बढ़ जाती हैं। यहां आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। टमाटर की खेती के कारण सोलन को 'लाल सोना' कहते हैं।

नाहन हिल स्टेशन

हिमाचल प्रदेश के छोटे हिल स्टेशन नाहन की खूबसूरती अन्य हिल स्टेशनों से कम नहीं है। प्राकृतिकता को पसंद करने वालों को इस जगह से प्यार हो जाएगा। नाहन हिल स्टेशन में चूड़धार, रेणुका झील, हबन घाटी और हरिपुर धार जैसी बेहतरीन जगह हैं। चंडीगढ़ से नाहन की दूरी 85 किमी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in