back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Advice: समर सीजन में कर रहे ट्रैवल तो बैग में जरूर होना चाहिए ये सामान, वरना सफर में होगें परेशान

गर्मियों का मौसम आ गया है। और ऐसे में अधिकतर लोग घूमने का प्लान बनाने लगते है। ऐसे में आज हम बताऐगें ट्रैवल के दौरान अपना बैग पैक करते समय इन जरूरी सामान का जरुर रखें ध्‍यान।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । गर्मियों के वेकेशन लगते ही सभी कहीं न कही घूमने का प्लान बनाने लगते है।  ऐसे में आप भी कही घूमने का मन बना रहे और बैग कर रहे पैक तो एक बार सफर पर जाने से पहले कुछ ऐसी चीजों को जरूर रखें। जिससे गर्मियों में आरामदायक सफर मिल सके।  लोग भले ही सफर पर जाने के लिए खुश होते हैं लेकिन सफर के दौरान मौसम का ध्‍यान नही रखने पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।आइए जानते है सफर में अपना बैग पैक करते समय गर्मी से बचाव के लिए जरूर रखें ये सामान । 

गर्मी में बैग पैक करते समय ध्‍यान रखने सामान 

सनग्लासेस चश्मा

गर्मियों में बाहर सफर में निकलने से पहले अपने बैग में धूप का चश्मा जरूर रखें, इससे स्टाइलिश लुक देने के साथ ही ये आपकी आंखों को प्रोटेक्ट करने में मदद भी करेंगे।

टोपी या स्कार्फ

चूभती गर्मी में सिर और चेहरे को सुरक्षा देने अपने साथ स्कार्फ या दुपट्टा जरुर रखें, इससे आपको सरदर्द जैसी होनेवाली समस्या से बचाव हो सकता है, वहीं टोपी को भी साथ जरुर रखें इससे गर्मी से सिर को ठंडा रखने में काफी मदद मिलती है। 

सनस्क्रीन

गर्मी में धूप से अपने स्किन और बॉडी का बचाव करने अपने साथ सनस्क्रीन जरुर रखें ये आपके त्वचा को टैनिंग से बचाएगी। 

गर्मियों के हल्के आरामदायक कपड़े

सफर के दौरान गर्मियों में आरामदायक कपड़े ही पैक करे, सफर के दौरान भी सूती और आरामदायक कपड़ों को ही पहनें। 

तौलिया या रूमाल

सफर के दौरान तौलिया या रूमाल को अपने जरूर रखें ताकि पसीने के कारण होनेवाले इंफेक्शन से बचा जा सके,क्योकि गर्मियों में पसीना आना एक आम बात है जिसके लिए आपको हमेशा एक्सट्रा रुमाल रखना चाहिए। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह है जो काफी अच्छी हैं वहां पर घूमने से आपका मन काफी अच्छा हो जाता...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵