नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। भारत में महाकुंभ का मेला बहुत बड़े स्तर पर आयोजित किया जाता है। इस साल भी यह 13 जनवरी से शुरू हुआ था और 26 फरवरी तक जारी रहेगा। अगर आप पटना के रहने वाले हैं और सड़क मार्ग से प्रयागराज जा रहे हैं तो इस दौरान आप कई और जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। महाकुंभ यात्रा का धार्मिक अनुभव और भी ज्यादा यादगार बन जाएगा। महाकुंभ जाते हुए रोड ट्रिप का एक अलग ही एक्सपीरियंस होता है।
पटना से प्रयागराज का रोड ट्रिप
अगर आप पटना से प्रयागराज जा रहे हैं तो यहां तक की लगभग दूरी 350 से 400 किलोमीटर की है। इस दूरी को तय करने में बाय रोड आपको 8 से 10 घंटे का समय लगता है। इस दौरान आप आरा, बक्सर, वाराणसी होते हुए प्रयागराज जा सकते हैं। यह भी एक धार्मिक स्थल है जहां का अनुभव आपको मिलेगा।
आरा
पटना से रोड ट्रिप शुरू करते ही आप ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले शहर आरा पहुंचते हैं। इस जगह पर आपको कई सारी ऐतिहासिक इमारत और अंग्रेजों के जमाने की याद आती है। आरा में गंगा नदी कोईलवर पुल पर बना हुआ है यहां के सुंदर नजारे देख सकते हैं।
बक्सर
बक्सर एक धार्मिक और ऐतिहासिक जगह है। बक्सर के किले बहुत फेमस है इतिहास प्रेमियों के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। आप यहां के रामरेखा घाट पर घूम सकते हैं। इस घाट को लेकर ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम ने यहां गंगा में स्नान किया था।
वाराणसी
बक्सर से आगे जाते हुए आप वाराणसी में काशी बनारस जैसी जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस जगह का काशी विश्वनाथ मंदिर विश्व प्रसिद्ध है जहां लोग दूर-दूर से आते हैं। यह भव्य मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस जगह पर आप अस्सी घाट और गंगा आरती का आनंद ले सकते हैं।
प्रयागराज
वाराणसी से आगे आते हुए आप महाकुंभ स्थल यानी कि प्रयागराज पहुंच जाएंगे। इस जगह पर आप गंगा यमुना और सरस्वती का महासंगम देखते हैं जो महाकुंभ में आयोजित किया गया है। महाकुंभ जाने के अलावा आप यहां पर आनंद भवन को देख सकते हैं यहां का विशाल हनुमान मंदिर भी प्रसिद्ध है।




