नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने स्पेशल वन के साथ रोमांटिक समय बिताना चाहते हैं, तो इसके लिए मानसून का समय बेस्ट ऑप्शन है। आप अपनी पार्टनर को काफी समय से कहीं बाहर लेकर नहीं गए हैं, तो कुछ रोमांटिक ट्रैवल प्लेस पर घूम सकते हैं। मानसून का ऐसा समय होता है जो काफी रोमांटिक होता है। मानसून के समय कुछ जगहों के नजारे देखने लायक होते हैं जिसे अगर आप अपने पार्टनर के साथ एंजॉय करें तो आपका यह टाइम स्पेशल बन जाएगा। ऐसी ही कुछ जगह नीचे बताई गई है जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
महाबलेश्वर
महाबलेश्वर एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। अगर आप अपने पार्टनर को किसी रोमांटिक जगह पर ले जाना चाहते हैं तो महाबलेश्वर एक अच्छी जगह है। मानसून के समय में यहां का प्राकृतिक नजारा काफी अट्रैक्टिव और रोमांटिक होता है। यहां पर आप पहाड़ों के बीच अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय स्पेंड कर सकते हैं।
कुर्ग
मानसून के समय में कुर्ग किसी जन्नत से कम नहीं लगता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ यहाँ जाते हैं तो आपका ट्रिप मेमोरेबल बन जाता है। यहां के खूबसूरत पहाड़ मानसून के समय में और भी ज्यादा मनमोहन लगते हैं।
दार्जिलिंग
मानसून के समय में ज्यादातर कपल दार्जिलिंग जाना भी पसंद करते हैं। यहां के चाय के बागान घूमने की एक फेमस जगह है जहां पर कपल अच्छा टाइम बिता सकते हैं। इसके अलावा यहां की हरियाली देखने लायक होती है। मानसून में यहां की प्राकृतिक सुंदरता निखर जाती है।
शिलांग
बरसात के मौसम में शिलांग जैसी जगह खूबसूरत रूप ले लेती है। अगर आप नेचर लवर है तो यहां पर घूमने आ सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो शिलांग एक बहुत अच्छी जगह है। यहां आप पार्टनर के साथ यादगार समय बिता सकते हैं। मानसून के समय में यहां के आसपास का नजारा रोमांटिक हो जाता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in




