back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Travel Places: डरावनी जगहों पर घूमने के हैं शौकीन, तो मसूरी के पास है रोंगटे खड़े कर देने वाले हॉन्टेड प्लेसेस

घूमना फिरना तो हर किसी को पसंद होता है, लेकिन कई लोग डरावनी जगह पर घूमने के शौकीन होते हैं। ऐसे लोगों के लिए मसूरी के आसपास की हॉन्टेड प्लेसिस बेस्ट ऑप्शन है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड को स्वर्ग माना जाता है क्योंकि यहां के हिल स्टेशन का खूबसूरत नजारा लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। उत्तराखंड का हिल स्टेशन मसूरी बेहद खूबसूरत है। यहां पर सालों भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है। मसूरी के माल रोड पर तो आप घूम चुके होंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि मसूरी के आसपास कई हॉन्टेड प्लेस हैं। अगर आप डरावनी जगह पर घूमने के शौकीन है, तो इन जगहों पर जरूर घूमें यहां पर रात के समय अजीबोगरीब आवाजें सुनाई देती है।

देहर खान

मसूरी जितना खूबसूरत हिल स्टेशन है उतना ही डरावना भी है। मसूरी से कुछ किलोमीटर दूर एक लंबी देहर खान है जो बहुत डरावनी है। जो लोग हॉन्टेड प्लेस पर घूमना पसंद करते हैं उन्हें इस जगह पर जरूर आना चाहिए। यहां के स्थानीय लोग आपको इस जगह के बारे में भूतिया कहानी भी बताते हैं। इसके अलावा यहां पर कई सारे हॉरर मूवीज की शूटिंग भी की जा चुकी है। आसपास के रहने वाले लोग यहां पर ना घूमने की सलाह ही देते हैं।

सालों से बंद पड़ी है खदान

इस खदान को लेकर यह कहा जाता है कि 1990 में यहां पर काम करने वाले 50,000 मजदूरों की जान चली गई। यहां आस-पास रहने वाले मजदूर बीमारी से मर गए तो कुछ खून की उल्टियां करके अपनी जान गवां बैठे। उत्तराखंड का देहर माइन्स मसूरी सबसे खतरनाक जगह में से एक माना जाता है।

चीखने की आवाज़ देता है सुनाई

यह जगह अब जंगल में तब्दील हो चुकी है यहां पर बड़े-बड़े पेड़ उग गए हैं। यहां के आसपास के लोगों का मानना है कि आज भी यहां पर चीखने की आवाज़ सुनाई देती है। यहां पर हेलीकॉप्टर भी क्रश हो चुका है जिसकी वजह आज तक किसी को नहीं पता। रात के समय में लोगों को यहां से गुजरने में भी डर लगता है। बुजुर्गों का कहना है कि इस जगह पर चुड़ैल का साया हुआ करता था, जिसकी वजह से कई एक्सीडेंट हो चुके हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...