back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Best Trekking Places: गर्मियों में लें इन ठंडी जगहों पर ट्रैंकिंग का मजा, दोस्तों के साथ करें एन्जॉय

ट्रैकिंग के वो खास जगह जहां बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं, लंबे-लंबे पेड़ आपकी जिंदगी को कुछ दिन के लिए रिबूट कर सकते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हर किसी को प्रकृति और वादियां काफी पसंद होती है। गर्मियों के दिनों में हर कोई चकाचौंद की दुनिया से हटकर एकांत जगहों पर समय बीतना काफी भता है। वो प्रकृति के करीब और एडवेंजर का शौक रखते है, उन लोगों के लिए ट्रैकिंग एक बेहतर विकप्‍ल हो सकता है। भारत में ट्रैकिंग बखूबी जानी जाती है। अगर आप भी अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्‍लान बना रहे है, तो आइए जानते है ट्रैकिंग के वो खास जगह जहां बर्फ से ढके पहाड़, ठंडी हवाएं, लंबे-लंबे पेड़ आपकी जिंदगी को कुछ दिन के लिए रिबूट कर सकते हैं। 

खलिया टॉप उत्तराखंड

ट्रैकिंग के लिहाज से उत्तराखंड का ये बेस्‍ट ऑप्‍शन है। यहां पर ट्रेक इतना खूबसूरत है कि एक बार जाकर तो आपका मन ही नहीं भरेगा। खलिया टॉप पर पहुंचने के लिए आपको 9 किमी का ट्रेक सफर पूरा करना होगा। इस रास्ते के खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे। यहां आपको कैंपिग भी कर सकते है, जगहें आसानी से मिल जाती है। 

नाग टिब्बा, उत्तराखंड

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित एक चोटी जिसका नाम नाग टिब्बा है। यहां लोग गर्मियों के दिनों में अपने दोस्‍तो कें साथ ट्रैकिंग पर जाना काफी पसंद करते हैं। हालांकि, ये ट्रेक ज्यादा लंबा नहीं है, ऐसे में इसे आप कुछ घंटों में पूरा कर सकते हैं। मानसून को छोड़कर आप कभी भी यहां घूमने जा सकते हैं। यहां जाने के लिए दो दिन का समय काफी सही विकल्प है। 

पंचाचूली बेस कैंप ट्रेक उत्तराखंड

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी में स्थित पंचाचूली बेस कैंप भी प्रकृति से भरपूर खूबसूरत है। ये उत्तराखंड में सबसे ज्यादा पसंद किया जाना वाला ट्रेक है। यहां आपको बेहद कम दामों में होम स्टे की सुविधा आसानी से मिल सकती है। इस ट्रेक के रास्ते में आपको बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां देखने को मिलेंगी। जो आपको काफी पसंद आएगी।  

हम्पटा पास ट्रेक हिमाचल

हिमाचल प्रदेश का ये ट्रेक कुल 35 किमी का है। यहां ट्रैकिंग के दौरान आपको नाइट कैंपिग का आनंद भी ले सकते हे। इसकी शुरुआत कुल्लू घाटी के गांव हम्पटा से होकर लाहौल और स्पीति घाटी के चटरू पर समाप्‍त होती है। यहां का नजारा बेहत खूबसूरत होता है, जिसे आप अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं। यहां के रास्ते में आपको बर्फ के ढके पहाड़, फूलों के मैदान, साफ पानी की बहती धाराएं और कई खूबसूरत नजारे देखने को मिलेंगे। 

राजमाची किला ट्रेक, महाराष्ट्र

इन राज्‍यों के बाद महाराष्ट्र में कई ऐसी जगहें हैं, जहां आप अपने दोस्तों के साथ ट्रैकिंग का लुफ्त उठा सकते है। इन जगहों में राजमाची किला ट्रेक एक खास जगह है। ये लोनावला से 15 किमी की दूरी पर स्थित है। इस ट्रेक के दौरान आपको घाटी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलेगा। इस रास्ते में कई घने जंगल भी हैं, जहां से गुजरने में आपको ज्यादा समय नहीं लगेगा। ये कुल ट्रेक 14 किमी का है।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...