back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मी की छुट्टियों में घूमने के लिए भारत की ये 5 जगहें हैं , जहां नजदीक से नेचर का ले आनंद

रोज की भाग-दौड़ से ब्रेक लेने गर्मी की छुट्टियों में एक अच्छा मौका होता है, हा लेकिन इस दौरान किन जगहों पर जाएं ये आपको पहले ही डिसाइड कर लेना चाहिए, आइए जानते है 5 ऐसी जगहों के बारे में ।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मी की छुट्टियां आते ही सबसे पहले दिमाग में कहीं घूमने का ही आता है जिसमें लंबे वेकेशन के लिए जाने के काम से ब्रेक लेकर खुद को तरोताजा करने का यह अच्छा मौका होता है। हर किसी का मन ठंडी और सुकून भरी जगहों पर घूमने का करता है। ऐसे में भारत में ऐसी कई खूबसूरत जगहें है जहां आप गर्मी से राहत पाने वहां घूमकर अपनी छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते है ऐसी ही पांच खूबसूरत जगहों के बारे में । 

शिमला, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का शिमला, जिसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है, यहां गर्मियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट जगह है। जहां गर्मियों में भी मौसम सुहाना रहता है । 

कहां-कहां घूम सकते हैं?यहां आप मॉल रोड जाकर शॉपिंग और लोकल खाने का आनंद ले सकते हैं।इसके बाद आप कुफरी- शिमला की इस जगह पर एडवेंचर का आनंद ले सकते है। शिमला का जाखू मंदिर व हनुमान मंदिर पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है। शिमला में के साथ पिकनिक और प्रकृति की सुंदरता का आनंद ले सकते है। 

मनाली, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश का पॉपुलर हिल स्टेशन मनाली, एडवेंचर और प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। जहां आप गर्मियों में भी सुहावना मौसम का आनंद ले सकते है। 

कहां-कहां जा सकते हैं?मनाली से आगे रोहतांग जहां एक खूबसूरत दर्रा है वहां आप बर्फबारी का मजा ले सकते है। मनाली से आगे हिडिम्बा मंदिर जो एक प्राकृतिक सुंदरता से घिरा हुआ है।सोलंग वैली पैराग्लाइडिंग, जिपलाइनिंग एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं।मनाली में रिवर राफ्टिंग और कैम्पिंग का मजा भी उठा सकते हैं।

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिसे टी कैपिटल भी कहते है, खूबसूरत चाय बागानों और ठंडी हवाओं के लिए जाना जानेवाला दार्जिलिंग, जहां आप कंचनजंघा पहाड़ और सन राइज का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।कहां-कहां घूम सकते हैं?

यहा के टाइगर हिल सन राइज का खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

बतासिया लूप से एक खूबसूरत रेलवे ट्रैक जो हरे-भरे पहाड़ों से घिरा हुआ है।

दार्जिलिंग में चाय बागान में जाकर चाय की पत्तियों के प्रोडक्शन की प्रक्रिया को देख सकते हैं।टॉय ट्रेन की सवारी और लोकल खाने का मजा भी लिया जा सकता है।

ऊटी, तमिलनाडु

तमिलनाडु का ऊटी जो दक्षिण भारत का एक अहम हिल स्टेशन है, इसे नीलगिरि की रानी भी कहा जाता है। 

 कहां-कहां जा सकते हैं?

ऊटी से बोटानिकल गार्डन जहां रेयर पौधों और फूलों की कई प्रजातियां देख सकते हैं।

ऊटी लेक झील पर बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है।

डोडाबेट्टा पीक की नीलगिरि की सबसे ऊंची चोटी का मनोरम दृश्य दिखाई देता है।

चॉकलेट और स्थानीय चाय का स्वाद भी चखा जा सकता है।

लद्दाख, जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर का लद्दाख जहां रोमांचक लैंडस्केप और बौद्ध संस्कृति के जाना जाता है। 

कहां-कहां जा सकते हैं?

लद्दाख से पैंगोंग लेक जाकर नीले पानी की झील देखं सकते है। 

लद्दाख से नुब्रा वैली बैक्ट्रियन ऊंट की सवारी का अनुभव ले सकते हैं।

लद्दाख से लेह पैलेस जो ऐतिहासिक महल संस्कृति को दर्शाता है।

ट्रैकिंग और स्टार गेजिंग का आनंद ले सकते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵