नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बरसात के मौसम में अगर बात घूमने की आती है तो ज्यादातर लोग नॉर्थ इंडिया की जगहों पर जाने का प्लान बनाते हैं। लेकिन अगर आप इस बार किसी नई प्लेस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो दक्षिण भारत की किसी जगह पर जाने का प्लान बनाएं जहां जुलाई महीने में झील, झरने, तालाब और नदियां देखकर आपको आनंद आ जाऐगा। जो प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ाती हैं। अगर आप जुलाई में घूमने का मन बना रहे हैं तो इस आर्टिकल में हम दक्षिण भारत की 5 जगह बता रहे हैं। जानिए-
जुलाई महीने में घूमने का मन बना रहे हैं प्लान तो दक्षिण भारत की इन 5 जगहों को एक्सप्लोर जरुर करें। जहां जुलाई महीने में इन जगहों को घूमने का मजा दोगुना होता है।
1) चिकमगलूर, कर्नाटक
जुलाई-अगस्त का महीना चिकमगलूर के शानदार मौसम का मजा लेने के लिए बेस्ट है, जहां कॉफी बागान और पहाड़ियां मानसून के दौरान भी खूबसूरत हो उठते हैं। इस महीने में बारिश से कॉफ़ी और गीली मिट्टी की अनोखी खुशबू आती रहती है।
2)दांडेली, कर्नाटक
दक्षिण भारत के सबसे कम घूमी जानेवाली टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक कर्नाटक का दांडेली जो रोमांच से भरपूर है। इस जगह में रिवर राफ्टिंग, जंगल सफारी और बारिश से भीगे जंगल को एक्सप्लोर करें।
3) वलपराई, तमिलनाडु
दक्षिण भारत की एक अनोखी जगह तमिलनाडु का वलपराई अनामलाई पहाड़ियों में बसा वलपराई मानसून के दौरान इसकी धुंध भरी सड़कें, पन्ना चाय के बागान और वाइल्ड लाइफ सैंचुरी को देखं मन आनंदमय हो जाऐगा।
4) ऊटी, तमिलनाडु
तमिलनाडु के नीलगिरी पहाड़ियों में स्थित ऊटी एक खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और ठंडे मौसम के लिए फेमस है जुलाई-अगस्त में आसपास की नीलगिरी पहाड़ियां नीले-हरे रंग की हो जाती हैं। जहां बारिश के कारण हजारों फूल खिलते हैं।
5) काबिनी, कर्नाटक
मानसून के दौरान कर्नाटक का काबिनी वाइल्ड लाइफ सैंचुरी जहां इस समय पर काबिनी नदी उफान पर होती है, जंगल पेड़ों के बीच धुंध और कभी-कभी सूरज की किरणें खूबसूरती बढ़ाती हैं। किसी नई जगह पर जाने का मन है तो इस प्लेस को चुनें।





