नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। दिवाली के त्यौहार को पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। अगर आप अपने शहर में हर बार दीपावली का त्यौहार मनाते हैं, तो इस बार कुछ अलग कर लीजिए। फैमिली के साथ आप बनारस में दीपावली का त्यौहार मना सकते हैं। काशी-बनारस में दिवाली की रौनक देखने लायक होती है। दीपोत्सव का यह त्यौहार बनारस में बेहद खूबसूरत लगता है। दीपावली का त्योहार बनारस में मनाने के लिए कई सारी फेमस जगहें मौजूद हैं।
दिल्ली से बनारस
अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो दिल्ली से बनारस की दूरी 850 किलोमीटर है। आप अपने सफ़र को ट्रेन से या फिर फ्लाइट से भी तय कर सकते हैं। दिल्ली से बनारस जाने के लिए आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। आप चाहे तो लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के जरिए भी वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। आप दिल्ली से बनारस का सफर बस से भी तय कर सकते हैं। अगर फ्लाइट या ट्रेन की टिकट अवेलेबल नहीं है तो बस से जाना एक अच्छा उपाय है।
बनारस में ठहरने की जगह
दिवाली के मौके पर बनारस घूमने के बाद आपको ठहरने के लिए कई सारे होटल मिल जाते हैं। आप काशी विश्वनाथ मंदिर के करीब कोई होटल लेते हैं तो यहां से बनारस देखने लायक होता है। बनारस में ठहरने के लिए आपको कई सारे ऑप्शंस मिल जाते हैं। आप धर्मशाला या फिर लग्जरी होटल में भी ठहर सकते हैं। दीपावली का त्योहार बनारस में काफी यादगार रहेगा।
बनारस में घूमने की जगहें
बनारस में घूमने के लिए कई सारी जगह मौजूद है जहां पर दीपों का त्योहार दीपावली मनाया जाता है। बनारस के घाट से दिवाली का नजारा देखने लायक होता है। बनारस के अस्सी घाट पर लोगों की खूब भीड़ लगती है इसके अलावा मणिकर्णिका घाट भी फेमस है यहां सुबह और शाम की आरती होती है। दीपों की रोशनी इन घाटों से देखने लायक होती है।





