नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। देशभर में दीवाली की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। ये त्योहार भारत ही नहीं दूसरे देशों में भी धूम-धाम से मनाया जाता है। दीवाली की रोशनी और आतिशबाजी भारत के अलावा श्रीलंका, नेपाल, सिंगापुर जैसे देशों में भी देखने को मिलती है।
नेपाल
दीपावली का त्योहार भारत के पड़ोसी देश नेपाल में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। नेपाल में इस त्यौहार को ‘स्वांति’ कहा जाता है। अगर आप भी भारत से नेपाल की यात्रा करना चाहते हैं तो यह फैमिली के साथ मेमोरेबल रहेगा। नेपाल में यह त्यौहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। त्योहार को मनाने के लिए यहां की मान्यता है कि दीपावली के पहले दिन कौवे और दूसरे दिन कुत्ते को भोजन कराया जाता है। तीसरे दिन माता लक्ष्मी की पूजा होती है और नेपाल सावंत की शुरुआत हो जाती है। इसके बाद चौथे दिन नया साल मनाया जाता है और पांचवें दिन भाई टिका यानी कि भाई दूज मनाया जाता है।
मलेशिया और सिंगापुर
भारत के अलावा अगर आपको मलेशिया और सिंगापुर में दीपावली सेलिब्रेशन देखना है तो यह काफी अच्छा एक्सपीरियंस है। दीपावली के मौके पर फैमिली के साथ यहां के सांस्कृतिक कार्यक्रम को देखने के लिए आ सकते हैं मलेशिया की दीपावली भी काफी मशहूर है। बता दें कि, भारत की तुलना में मलेशिया में हिंदू सूर्य कैलेंडर के मुताबिक सातवें महीने में यहां पर दीपावली मनाई जाती है।
श्रीलंका
श्रीलंका धार्मिक कहानी को दर्शाता है जहां पर श्री राम द्वारा रावण का वध किया गया था। श्रीलंका में राम जी की जीत के प्रतीक के रूप में यहां पर दीपों का उत्सव बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। आप यहां पर अपनी फैमिली के साथ दीपावली का त्योहार एंजॉय कर सकते हैं।
स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड में दीपावली का त्योहार बेहद ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। यहां पर दीपावली को ‘अप हेली आ’ के नाम से जाना जाता है। इस दिन यहां पर लोग प्राचीन समुद्री योद्धाओं जैसे कपड़े पहन कर हाथ में मशाल लिए जुलूस निकालते हैं। दीपावली के दिन पूरा शहर रोशनी से जगमगा उठता है।
जापान
दीपावली का त्योहार जापान में भी बेहद ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है यहां पर इस दिन को ‘ओनियो फायर फेस्टिवल’ के नाम से जानते हैं। इस फेस्टिवल को दीपावली के रूप में ही मनाया जाता है इस दिन पूरा जापान रोशनी से जगमगा उठना है। दीपावली के दिन जापानी लोग सफेद कपड़े पहन कर टॉर्च घुमाते हुए अनोखा करतब दिखाते हैं।





