back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पार्टनर के साथ लॉन्ग वीकेंड करें एंजॉय, फ्रेश हो जाएगा मूड

अगर आप लंबे समय से अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने नहीं गए हैं तो लॉन्ग वीकेंड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। इस दौरान आप खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप ऑफिस की छुट्टियों को अपने पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं तो इस लॉन्ग वीकेंड के लिए दिल्ली की कुछ जगहों पर नजर डाल लीजिए। अगर आप दिल्ली एनसीआर के रहने वाले हैं तो यह जगहें आपको ज्यादा दूर नहीं पड़ेगी। लॉन्ग वीकेंड पर घूमने के लिए आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत जगहों के बारे में बताया जाएगा। इन जगहों पर घूमने के बाद आप पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं जो हमेशा याद रहेंगे।

भरतपुर बर्ड सैंचुअरी 

आप राजस्थान के भरतपुर जिले में बर्ड सैंक्चुअरी घूमने जा सकते हैं। यह जगह देखने में बहुत खूबसूरत लगती है इसे केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान के नाम से भी जाना जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ इस जगह की खूबसूरती को देख सकते हैं। यहां पर आपको रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलते हैं दिल्ली से इस जगह की दूरी 225 किलोमीटर की है। यहां पर घूमने के लिए आप लक्ष्मण मंदिर, लोहागढ़ किला, डीग महल घूम सकते हैं। 

निमराना फोर्ट

यह जगह दिल्ली के पास ही मौजूद है आप यहां पर अपने पार्टनर के साथ फुल इंजॉय कर सकते हैं। दिल्ली से इस जगह की दूरी 125 किलोमीटर की है। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत प्राकृतिक नजारा देखने को मिलता है। इस जगह पर आप स्विमिंग भी कर सकते हैं इसके अलावा कई सारी एक्टिविटीज भी मौजूद हैं। आप यहां पर तिजारा फोर्ट, लेपर्ड ट्रेल, नूंह घूमने जा सकते हैं।

आगरा

आगरा एक बहुत ही खूबसूरत जगह है जिसे प्यार की निशानी माना जाता है। आगरा का ताजमहल देश-विदेश तक फेमस है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं तो प्यार की निशानी आगरा का ताजमहल देख सकते हैं। इसके अलावा आप आगरा किला, फतेहपुर सीकरी, अकबर का मकबरा, मेहताब बाग, खास महल, अंगूरी बाग जैसी खूबसूरत जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें-   Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, रफ़्तार – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...