back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैलाश-मानसरोवर की बाईस दिवसीय तीर्थयात्रा 30 जून से होगी शुरू, आवेदन के लिए खुली वेबसाइट

कैलाश-मानसरोवर यात्रा 30 जून से शुरू हो जायेगी। जो अगस्त 2025 तक चलेगी। यात्रा का प्रबंधन राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । कैलाश-मानसरोवर यात्रा 30 जून से अगस्त 2025 तक चलेगी। यात्रा का प्रबंधन राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से किया जाएगा। इस वर्ष पांच जत्थे उत्तराखंड से लिपुलेख होते हुए तथा 10 जत्थे सिक्किम से नाथू ला होते हुए यात्रा करेंगे। प्रत्येक जत्थे में पचास तीर्थयात्री होंगे। आवेदन स्वीकार करने के लिए वेबसाइट https://kmy.gov.in खोल दी गई है। यात्रियों का चयन आवेदकों में से निष्पक्ष, कम्प्यूटरीकृत प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। हालांकि पांच साल बाद शुरू हो रही कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। 

उल्‍लेखनीय है कि कोविड महामारी के कारण 2020 से कैलाश-मानसरोवर यात्रा संभव नहीं हो पाई है। इस बार श्रद्धालुओं को कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) को 35,000 रुपये के बजाय 56,000 रुपये देने होंगे। प्रत्येक जत्थे की यात्रा बाईस दिन की होगी। वहीं, दूसरी ओर उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष विशेष होगी, क्योंकि पुष्कर कुंभ बारह वर्ष बाद चमोली जिले में बद्रीनाथ के पास माणा गांव में सरस्वती नदी के उद्गम स्थल पर आयोजित होगा, जहां वेद व्यास ने महाभारत की रचना की थी। सरस्वती नदी माणा गांव से सिर्फ एक किलोमीटर दूर बहती है। गणेश गुफा और व्यासपोथी भी यहीं स्थित हैं। यह पुष्कर कुंभ तब होता है जब बृहस्पति मिथुन राशि में प्रवेश करता है।

15 मई से शुरू होने वाले इस पुष्कर कुंभ में दक्षिण भारत के आचार्य भाग लेंगे। इस पुष्कर कुंभ का समापन 25 मई को होगा। यह कार्यक्रम स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित किया जाता है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा इसकी व्यवस्था की जाती है ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस वर्ष इस अवधि के दौरान सभी होटल और लॉज पूरी तरह से बुक हैं। ज्ञात हो कि बद्रीनाथ मंदिर के कपाट चार मई से खुलेंगे। इससे पहले यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट तीस अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट दो मई को खुलेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

भारतीय एंबेसी ने की एडवाइजरी जारी, बढ़ते US-ईरान तनाव के बीच भारतीयों से तुरंत ईरान छोड़ने की अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने 23 फरवरी 2026 को एक अहम एडवाइजरी जारी...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...