back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गर्मियों में हीट वेव से शरीर ही नही बल्कि आँखें भी हो सकती है प्रभावित, जाने इनका कैसे रखे ख्याल ?

देश के विभिन्न भागों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिससे आपके सेहत के साथ ही आंखों को भी कई परेशानी का सामना करना पड़ता है।आइए जानते है गर्मियों में कैसे रखें इनका ख्याल?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के विभिन्न भागों में अत्यधिक गर्मी की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं मौसम विभाग ने भी दिल्ली एनसीआर समेत इन राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया है। जहां अभी कुछ राज्यों में आंधी-तूफान के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिली। जिसमें आइएमडी के अनुसार,कुछ दिनों में हीटवेव शुरू होने वाली है। आइए जानते है इससे होनेवाले सेहत को नुकसान व इसके बचाव। 

लंबे समय तक धूप में रहने से होती है ये परेशानी

ज्यादा गर्मी पड़ने से आपके सेहत पर तो असर पड़ता ही है साथ ही आपके आंखों पर भी तेज गर्मी का प्रभाव देखनें को मिलता है, जिसमें लंबे समय तक धूप में रहनेवाले या काम करने वाले लोगों में देखा जाता है जो अक्सर पराबैंगनी किरणों के प्रभाव में आने पर आंखों की कई समस्याएं बढ़ने लगती है । जिससे आंखें सूखने लगती है इस वजह से कुछ लोगों को आंखों में जलन, धुंधला दिखाई देना या कुछ चुभने जैसा महसूस होता है। विशेष रूप से तेज धूप में रहने के कारण आखों के बीच में कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकती हैं । इससे दर्द, तेज रोशनी पड़ने पर संवेदनशीलता और मोतियाबिंद और मैकुलर डिजनरेशन जैसी समस्याएं भी होने लगती है। 

जानें इससे बचाव के उपाय

यूवी विकिरण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से समय के साथ दृष्टि को खराब कर सकते हैं। वहीं हीटवेव के कारण लोग एयर-कंडीशन जैसे माहौल में समय ज्यादा बिताते है। जिससे आंखें और अधिक सूखने लगती है। जिससे बचने हमें ये उपाय अपनाने चाहिए। 

गर्मी के मौसम में आँखों को सुरक्षित रखने के प्रभावी तरीके

यूवी से संबंधित सनग्लासेस का उपयोग करे, जो आँखों को हानिकारक पैराबैगनी किरणों से बचाता है। इसके लिए आपको कोई अच्छी कंपंनी का ही सनग्लासेसे लेना चाहिए। 

हीटवेवे से बचने आपको पानी पीने की मात्रा को बढ़ाना चाहिए, जिससे आपकी बॉडी को हाइड्रेशन मिलती रहें, इससे आंखें सूखी और चिड़चिड़ी पन में कमी आती है। 

कभी भी डायरेक्ट धूप के संपर्क से बचें, इस समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक के दौरान घर के अंदर रहें या फिर बाहर जाने पर अधकि सुरक्षा अपनांए जिसके लिए बड़ी चौड़ी-चौड़ी टोपी और सनग्लासेस पहनें। या कॉटन गमछा लपेटे । 

हीटवेव से बचने सीधे पंखे या एयर कूलर, एसी के सामने बैठने से बचें, लगातार हवा के प्रवाह में रहने से आपकी आँखों में सूखापन आ सकता है इसलिए घर के अंदर नमी को बनांए रखने ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन इसे भी ज्यादा समय तक उपयोग ना करे वरना आपको सांस फूलने जैसी परेशानी भी हो सकती है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका कक्कड़ को लिवर कैंसर के इलाज के कुछ महीने बाद एक नई स्वास्थ्य समस्या, पति ने किया खुलासा…

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़, जिन्होंने 2025 में स्टेज‑2 लिवर कैंसर का सामना किया और उसकी सर्जरी कराकर अस्पताल से ठीक होकर...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...