back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लखनऊ की मंडी में टमाटर, नींबू की वापसी, रेट में गिरावट : मंडी सचिव

लखनऊ, 11 मई (हि.स.)। लखनऊ मंडी सचिव संजय सिंह ने कहा कि कोविड के संकट कालीन समय में विटामिन सी की कमी दूर करने वाले टमाटर, नींबू की मात्रा में कमी के कारण रेट में वृद्धि हुई थी। अभी नींबू, टमाटर के रेट में गिरावट आई है और आने वाले समय में और सुधार की स्थिति बनेगी। उन्होंने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ से कहा कि मंडी में नींबू भारी वाहनों में लदकर बेंगलुरु से आते हैं और टमाटर को जलयुक्त खेत में स्थानीय किसान बड़े पैमाने पर उगाता है। उत्तर प्रदेश के किसानों का टमाटर मंडी में उपलब्ध है और इसमें टमाटर होलसेल में 800 से लेकर 11 सौ रुपये कुंटल के हिसाब से बिक रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में नींबू भी इस समय ढाई सौ से लेकर साढ़े तीन सौ रुपये के हिसाब से मंडी में बिक रहे हैं। टमाटर और नींबू दोनों ही का रेट गिरा है और होलसेल से फुटकर बाजार में दोनों की बिक्री बढ़ी है। प्रमुख सब्जियां आलू और प्याज के संबंध में उन्होंने कहा कि इस समय आलू का होलसेल रेट हजार रुपये प्रति कुंटल और प्याज का रेट 900 से 14 सौ रुपये प्रति कुंतल तक है। इसके अतिरिक्त स्थानीय किसानों द्वारा लाई जाने वाली मौसमी सब्जियों के रेट में भी कोई बहुत ज्यादा बढ़ोतरी नहीं है। सभी सामान्य रेट पर ही बिक रही है। उन्होंने कोविड-19 को लेकर कहा कि सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी में प्रत्येक रविवार को सैनिटाइजर द्वारा कोने कोने को स्वच्छ किया जा रहा है। मंडी सोमवार से शनिवार तक सुबह सात से ग्यारह बजे तक खोली जा रही है और इस दौरान कोविड नियमों का पालन भी कराया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/शरद

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵