back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घरवाले चबूतरें पर सोते रहे, चोर 12 लाख के आभूषण का हैण्डबैग चुरा ले गया

जोधपुर, 23 मार्च (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बंबोर स्थित जसनाथ नगर में एक मकान में परिवार की मौजूदगी में चोरी हो गई। अज्ञात चोर सोमवार रात में घर में घुसा और खुले पड़े कमरे में रखा हैण्डबैग चुरा ले गया। इसमें 23 तोला सोना, आधा किलो चांदी के जेवर के अलावा छह हजार की नगदी थी। रात एक बजे आंधी आने पर नींद टूटी तब चोरी का पता लगा। पीडित परिवार खान में मजदूरी करता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और केस में जांच की जा रही है। राजीव गांधी नगर थाने के सबइंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि जसनाथ नगर बंबोर निवासी सांगाराम पुत्र भगाराम जाट खानियां में काम करता है। 22 मार्च की रात को उसके घर में छह सदस्य मौजूद थे। तीन लोग घर के चबूतरें पर सो रहे थे और तीन घर के दूसरे कमरों में सो रहे थे। ये लोग रात 11 बजे सोए थे। 1 बजे आंधी आई तब इनकी नींद टूट गई थी। तब घर को एक कमरें का दरवाजा खुला नजर आया। इसमें अंदर जाने पर पता लगा कि एक हैण्डबैग चोरी हो गया है। इस हैण्डबैग में 23 तोला सोने के जेवर जिनमें 11 तोला की आड, 7 तोला की सोहनकंठी, डेढ तोला का मंगलसूत्र, 3.5 तोला की रखड़ी सेट एवं पांच जोड़ी चांदी के छड़ा एवं छह हजार रुपए थे। एसआई मनोज कुमार ने बताया कि रात को ही पुलिस को सूचना दी गई। अज्ञात चोर हैण्डबैग ही उठाकर ले गया। इसमें कोई जानकार का हाथ हो सकता है या नहीं इसका भी पता लगाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

फिल्म Ramayana के टीजर में Ranbir Kapoor का लुक छाया, सेलेब्स ने किया रिएक्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 2026 की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'रामायण'...

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵