back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टालिन ने स्मार्ट सिटी परियोजना में अन्नाद्रमुक पर भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

चेन्नई, 10 नवंबर (आईएएनएस)। लगातार दूसरे दिन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने एआईएडीएमके द्वारा स्मार्ट सिटी परियोजना में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसके कारण शहर में जल- जमाव हुआ है। नुकसान और राहत कार्यों का निरीक्षण करने के लिए स्टालिन ने बुधवार को चेन्नई की जलजमाव वाली सड़कों का दौरा किया। मीडिया से बात करते हुए, स्टालिन ने कहा कि पहले (एआईएडीएमके) सरकार ने रिश्वत / कमीशन लिया था और स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत एक बेतरतीब काम किया था और इसलिए टी नगर क्षेत्र को जल-जमाव के कारण नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रुके हुए पानी को मोटर लगाकर बाहर निकाला जा रहा है। केंद्र सरकार से राहत उपायों के लिए धन की मांग करने के बारे में पूछे जाने पर स्टालिन ने कहा कि मौसम विभाग ने कुछ और दिनों के लिए बारिश की भविष्यवाणी की है और उसके बाद ही नुकसान का आकलन किया जाएगा। स्टालिन ने कहा कि बारिश के दौरान बचाव कार्यो की समीक्षा करना उनके लिए कोई नई बात नहीं है, क्योंकि उन्होंने उस समय भी ऐसा किया था, जब वह चेन्नई के मेयर थे और जब वह तमिलनाडु सरकार में मंत्री थे। –आईएएनएस एचके/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

छुट्टी रद्द होते ही GenZ कर्मचारी का अनोखा रिएक्शन, एयरपोर्ट से बोलीं- अब 10 दिन बाद ही खुलेगा लैपटॉप

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोचिए, आप फ्लाइट पकड़ने ही वाले हों और तभी ऑफिस से मैसेज आए कि आपकी छुट्टियां रद्द कर दी गई...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...