back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्लोवाकिया ने यूरो 2020 में पोलैंड को 2-1 से हराया

सेंट पीटर्सबर्ग, 15 जून (आईएएनएस)। स्लोवाकिया ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में अपने ग्रुप-ई के पहले मुकाबले में में पोलैंड को 2-1 से हरा दिया। पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेल रही स्लोवाकिया की टीम की जीत के हीरो रहे मिलन स्किनियार, जिन्होंने ड्रॉ की ओर अग्रसर मैच को अपनी टीम के लिए जीत में बदला। स्लोवाकिया की टीम पहले हाफ में सहज दिखी और 18वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया। पोलैंड को इसी स्कोर के साथ हाफटाइम में जाना पड़ा। हालांकि उसने हाफटाइम के बाद 27 सेकेंड के भीतर गोल करते हुए स्कोर 1-1 कर दिया। उसके लिए यह गोल कारोल लिनेची ने किया। एक घंटे बीते होंगे कि ग्रेगोर्ज क्राचोवियाक ने फाउल किया और उन्हें दूसरा येलो कार्ड मिला। वह मैदान से बाहर गए और पोलैंड 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने को मजबूर हुआ। स्लोवाकिया ने कोई दया नहीं दिखाई और ब्अपने संख्यात्मक लाभ के क्षणों का उपयोग करते हुए जीत हासिल करने वाला गोल करने सफल रही। उसके लिए यह गोल स्किनियार ने किया। पोलैंड ने बराबरी के लिए जोर-शोर से दबाव बनाया। हालांकि, स्लोवाकियाई डिफेंस ने उसे मौका नहीं किया औ्र इस तरह वह इस जीत के साथ ग्रुप ई में शीर्ष स्थान हासिल करने में सफल रही। –आईएएनएस जेएनएस

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...

Jamuria Seat पर त्रिकोणीय मुकाबला, जानें किसके पक्ष में है सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की Jamuria Seat विधानसभा...

Virat Kohli और Anushka Sharma ने किया Dhurandhar 2 का शानदार रिव्यू, शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) के...

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में वेज खाने में मीट मिलने पर बवाल, प्रशासन ने होटल को किया सील

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पांढुर्णा में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵