back to top
28.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरुग्राम में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के कमरे से मूर्तियां, पदक चोरी का प्रयास

– भागते हुए चोर को सामान समेत मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले किया गया गुरुग्राम, 05 मार्च (हि.स.)। भोंडसी स्थित भारत यात्रा केन्द्र में शुक्रवार को सुबह भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर के कमरे से मूर्तियां और पदक चोरी कर लिए गए। इसी दौरान भागते हुए चोर पर निगाह पद गई तो उसे सामान समेत मौके पर ही दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने भारत यात्रा केन्द्र में सुरक्षा व्यवस्था देखने वाले कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर के गुरुग्राम के भोंडसी गांव में स्थित भारत यात्रा की देखरेख करने वाले कर्मचारी उमेश चतुर्वेदी ने पुलिस को बताया कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चन्द्रशेखर जिस कमरे में रहते थे, उसकी देखरेख वह और अशोक नामक व्यक्ति मिलकर करते हैं। सुबह 10 बजे अशोक ने पूर्व पीएम के कमरे से एक अज्ञात बाहरी युवक को निकलते हुए देखा। वह युवक पूर्व पीएम को मिली मूर्तियां और पदक चोरी करके भाग रहा था। अशोक ने उस युवक को देख शोर मचा दिया। आवाज सुनकर उमेश भी अशोक की तरफ दौड़कर गया। उमेश ने अशोक के साथ मिलकर चोरी करके भाग रहा युवक को दबोच लिया। उसके पास चोरी का सामान मिला। पकड़े गए युवक ने पूछताछ के दौरान अपना नाम सोनू निवासी मयूर कुंज कॉलोनी भोंडसी बताया। मौके पर पुलिस बुलाकर सोनू को सौंप दिया गया। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर ने बताया कि मामला दर्ज करके सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ईश्वर/सुनीत

Advertisementspot_img

Also Read:

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया पर हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग में बाल-बाल बची जान, 3 महीने पहले ही हटी थी सिक्योरिटी

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । हरियाणवीं सिंगर और रैपर राहुल फाजिलपुरिया की कार पर देर रात गुरुग्राम के बादशाहपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई।...
spot_img

Latest Stories

KKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स की पिच पर बरसेंगे रन या चलेगा गेंदबाजों का जादू?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज कोलकाता नाइट...

Divyanka Tripathi के बेबी शॉवर में नजर आए कई सेलेब्स, पति विवेक दहिया ने किया डांस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)...

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार मिनटों में हुआ लाल, Sensex 300 अंक से ज्यादा टूटा, Nifty भी फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार...

Upcoming Smartphones: आज स्मार्टफोन मार्केट में बड़ा धमाका, OnePlus Nord 6 से लेकर Oppo Find X9 Ultra तक कई फोन होंगे लॉन्च

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अप्रैल 2026 स्मार्टफोन बाजार के लिए...

इस फिल्म ने बदल दी Rashmika Mandanna की किस्मत, अब Cocktail 2 में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵