प्रयागराज, 17 मार्च (हि.स.)। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए दो जोड़ी सुपरफास्ट पूर्ण आरक्षित विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अजीत कुमार सिंह के अनुसार अहमदाबाद-प्रयागराज सुपरफास्ट पूर्ण आरक्षित विशेष (साप्ताहिक) गाड़ी 09267 अहमदाबाद से प्रत्येक गुरुवार को 25 मार्च से तथा गाड़ी 09268 प्रयागराज से प्रत्येक शुक्रवार को 26 मार्च से अगले आदेश तक चलेगी। गाड़ी संरचना में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी तीन, स्लीपर श्रेणी दस, सामान्य श्रेणी चार कोच होंगे। इसी प्रकार ओखा-वाराणसी सुपरफास्ट पूर्ण आरक्षित विशेष (साप्ताहिक) में गाड़ी 09069 ओखा से प्रत्येक गुरुवार 15 अप्रैल से तथा गाड़ी 09070 वाराणसी से प्रत्येक शनिवार 17 अप्रैल से अगले आदेश तक चलेगी। गाड़ी संरचना में स्लीपर श्रेणी दस, सामान्य श्रेणी चार, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी पांच, एसएलआरडी के दो डिब्बे होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त




