कुल्लू, 17 अप्रैल (हि.स.)। कुल्लू जिला में कोरोना का कहर पूरी तरह जारी है। शनिवार को कोरोना के 36 नए मामले सामने आए हैं। गत दिवस मनाली के अंतर्गत नगर के एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा 48 लोग कोरोना पॉज़िटिव पाए गए थे तथा 23 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए थे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेंपलिंग प्रक्रिया को लगातार बढ़ाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अभी तक कोरोना के कुल 4984 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 4582 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घण्टे में 505 लोगों के सैंपल लिए गए जिनमें से 36 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव पाई गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुशील चन्द्र शर्मा ने बताया कि शनिवार को 36 मामले कोरोना पॉज़िटिव के सामने आए हैं तथा राहत की बात यह है कि 36 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। कोरोना से मरने वालों की संख्या 91 हो गई है। जिनमें से 2 लोगों की मौत कोविड के कारण नहीं हुई है। जिला में एक्टिव केस की संख्या 299 हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल




