back to top
37.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Himachal Cloud Burst: हिमाचल में बादल फटने से तबाही: 2 की मौत, 20 से ज्यादा लोग लापता, कई घर और सड़कें बहीं

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने कहर बरपा दिया। राज्य के कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बादल फटने की घटनाओं के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही मची। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने कहर बरपा दिया। राज्य के कुल्लू और कांगड़ा जिलों में बादल फटने की घटनाओं के बाद अचानक बाढ़ आ गई, जिससे भारी तबाही मची। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि करीब 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

कांगड़ा में मजदूरों को बहा ले गई बाढ़

कांगड़ा जिले में मनुनी खड्ड में पानी का स्तर अचानक बढ़ गया, जिससे इंदिरा प्रियदर्शिनी जलविद्युत परियोजना के पास एक मजदूर कॉलोनी बाढ़ की चपेट में आ गई। वहां रह रहे 15 से 20 मजदूरों के बहने की आशंका है। दो शव भी बरामद हुए हैं। SDRF और प्रशासन की टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं।

कुल्लू में तीन स्थानों पर फटा बादल

कुल्लू जिले के सैंज, गड़सा और रेहला बिहाल क्षेत्रों में तीन अलग-अलग जगहों पर बादल फटे। इससे कई घर, एक स्कूल भवन, संपर्क सड़कें और छोटे पुल बह गए। रेहला बिहाल में 3 लोग बाढ़ में बह गए, जो अपने घरों से सामान निकालने की कोशिश कर रहे थे। कुल्लू के एडीसी अश्विनी कुमार ने बताया कि मनाली और बंजार में भी बाढ़ आई है। ब्यास नदी के उफान पर आने से मनाली-चंडीगढ़ हाईवे को आंशिक नुकसान पहुंचा है, हालांकि वाहनों की आवाजाही अभी जारी है।

बाढ़ के भयानक दृश्य

सोशल मीडिया पर भारी तबाही के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक वाहन कोचड़ भरे बाढ़ के पानी में बहते हुए देखा गया है। बंजार विधायक सुरिंदर शौरी ने बताया कि सैंज, तीर्थन और गड़सा क्षेत्रों से लगातार कॉल आ रही हैं और उन्होंने प्रशासन से तुरंत मदद पहुंचाने को कहा है।

नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई रास्ते बंद

ब्यास और सतलुज नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। लाहौल-स्पीति में काजा से समदोह तक सड़कें भूस्खलन और मलबा गिरने से कई जगहों पर बंद हो गई हैं।

भारी बारिश के आंकड़े और अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार शाम से कई जगहों पर तेज बारिश हुई है। पालमपुर: 145.5 मिमी, जोगिंदरनगर: 113 मिमी, नाहन: 99.8 मिमी, धर्मशाला: 54.1 मिमी, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में गुरुवार शाम तक बाढ़ का खतरा बताया गया है और यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में अचानक आई यह प्राकृतिक आपदा एक बार फिर पहाड़ी इलाकों की नाजुक स्थिति की याद दिलाती है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा है, लेकिन मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शिमला में हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद दिल्ली पुलिस पर दर्ज हुई FIR, जानिए हिमाचल पुलिस ने तीन बार क्यों रोका?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में दिल्ली पुलिस और हिमाचल पुलिस के बीच उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पहले वीकेंड कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की...

दिल्ली में बढ़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों की...

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Somwar Mantra: बेल पत्ती चढ़ाकर इस मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे महादेव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोमवार को महादेव की पूजा...

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵