back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

युवती ने लगाया एएसआई पर परेशान करने का आरोप

जालोर, 14 मई (हि.स.)। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक 3.26 मिनट के वीडियो में एक युवती ने बागरा थाने के एएसआई पर उसके ससुराल वालों के इशारे पर परेशान करने का आरोप लगाया है। वीडियो में युवती ने कहा है कि एएसआई उसे बार-बार ससुराल जाने के लिए धमकता है। रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रहा। ऐसे ही परेशान करता रहा तो वह आत्महत्या कर लेगी। वायरल वीडियो में युवती ने लोगों से मदद की अपील की। यह वीडियो जालोर एसपी श्याम सिंह तक पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत बागरा थानाप्रभारी तेजूसिंह को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए है। मामले की जांच एएसपी जालोर को सौंपी गई हैं। बागरा थानाप्रभारी तेजूसिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के सरस गांव निवासी प्रियंका सोनी की शादी गुजरात के धानेरा निवासी राज सोनी से हुई थी। पिछले कुछ दिनों से वह सरस गांव (बागरा) अपने पीहर में रह रही है। युवती प्रियंका सोनी की रिपोर्ट पर उसके पति राज सोनी, सास, ससुर, दादी ससुर पर दहेज के लिए परेशान करने, गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया हैं। मामले की जांच एएसपी जालोर कर रहे हैं। युवती के वायरल वीडियो में उसने बाबरा थाने के एएसआई कुनमाराम पर परेशान करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। इसमें कितनी सच्चाई हैं। इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने पर ही होगा। हिन्दुस्थान समाचार/रोहित/ ईश्वर

Advertisementspot_img

Also Read:

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में भगवान बलभद्र के रथ के मोड़ पर अटकने से मची भगदड़, 600 से ज्यादा श्रद्धालु हुए घायल

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क।  महाप्रभु जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथ यात्रा के दौरान इस साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंचे। लेकिन रथ खींचने के दौरान अव्यवस्था...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵