back to top
32.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बाईकर्स गैंग व हुड़दंगियों पर रहेगी विशेष नजर-आईजी

होली और शबे बरात को लेकर शांति समिति की बैठक हमीरपुर, 27 मार्च (हि.स.)। होली और शबे बरात को लेकर शनिवार को मौदहा कस्बे के कोतवाली परिसर में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह आईजी के.सत्यनारायण ने शांति समिति की बैठक ली। बैठक में डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि पंचायत चुनाव के कारण और अधिक सतर्कता की आवश्यकता है। नोडल अधिकारी नामित किए हैं। जामा मस्जिद के अप्पू ने कहा कि अगर इमरजेंसी में कोई कहीं जा रहा हो तो उस पर रंग न डालें। क्षेत्राधिकारी सौम्या पांडेय ने बताया कि कस्बे में होलिका दहन के सभी 12 स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। साथ ही शबे बरात पर कब्रिस्तान में भी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि अक्सर त्योहार साथ पड़ते रहे हैं। बच्चों में होने वाले विवाद में बड़े शामिल होने से बचें। अगर बड़े लोग सावधानी बरतने का काम करेंगे तो कोई भी स्थिति नहीं होगी। पुलिस महानिरीक्षक के.सत्यनारायण ने कहा शहर की शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस से पहले आप लोगों की है। अराजकतत्वों की पहचान करने की जिम्मेदारी आपकी है। कहा खासकर बाईकर्स गैंग पर सख्ती से निपटा जाए। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि पहली बार कस्बे में आकर गौरांवित महसूस कर रहे हैं। आपस में मिलजुल कर त्योहार मनाना है। अगर अवैध शराब के मामले सामने आते हैं तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम राजेशचौरसिया, मौलाना अताउर्रहमान, कारी सनाउल्लाह, शहर इमाम करामत उल्ला, सभासद मन्ना, सभासद इस्राईल, जव्लाद अली, आशीष सिंह, उमर फारूक, बाबू राना, मोतीलाल, सरमन कुमार सहित कस्बे के तमाम जिम्मेदार लोग मौजुद रहे। ’हिन्दुस्थान समाचार/ पंकज/

Advertisementspot_img

Also Read:

Basant Panchami Special: क्यों पहनते हैं पीला रंग? सरस्वती पूजा में इसका जानें महत्व

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बसंत पंचमी का त्योहार हर साल ज्ञान, विद्या और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होकर मनाया जाता है। इस...
spot_img

Latest Stories

Cricketer’s Superstitions: भारतीय क्रिकेटरों के अजीब टोटके: मैदान पर उतरने से पहले ये खास आदतें देती हैं कॉन्फिडेंस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर शानदार प्रदर्शन...

Wamiqa Gabbi की Bhooth Bangla रिलीज होने को तैयार, फिल्म से पहले देखें एक्ट्रेस का ग्लैमरस अंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa Gabbi)...

CBSE का बड़ा फैसला: कक्षा 6 से तीसरी भाषा अनिवार्य, स्कूलों को तुरंत लागू करने के निर्देश

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने...

Sonarpur South Seat: BJP vs TMC में कांटे की टक्कर, किसके हाथ आएगी जीत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 जैसे...

2026-27 में बॉक्स ऑफिस पर Mythological Movies का मेला? Ramayana के अलावा रिलीज होगी ये फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की...

Political Kissa: लालू के साथी, फिर उनके विरोधी- जानिए नीतीश कुमार का पूरा राजनीतिक किस्सा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में Nitish Kumar...

Justice Yashwant Verma Resign: कैश कांड में फंसे जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा, महाभियोग की प्रक्रिया के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵