back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत जोड़ो यात्रा के आखिरी दिन राहुल ने कहा- देश की शक्ति कश्मीर के लोगों के साथ

कन्याकुमारी से शुरू हुई राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' आज श्रीनगर में खत्म हो गई। 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों से होते हुए ये यात्रा गुजरी।

नई दिल्ली, एजेंसी। भारी बर्फबारी के बीच श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में राहुल गांधी के संबोधन के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा समाप्त हो गई। भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि देश की शक्ति कश्मीर के लोगों के साथ है। जम्मू-कश्मीर के लोगों ने मुझे दिल खोलकर प्यार किया और मुझे बहुत खुशी हुई कि उन्होंने मुझे अपना माना और बुजुर्गों-बच्चों ने आंसुओं से मेरा स्वागत किया।

राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला है। अपनी यात्रा के अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक दिन मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मैंने सोचा कि मुझे 6-7 घंटे और चलना होगा और यह मुश्किल होगा। उसी समय एक युवती दौड़ती हुई मेरे पास आई और बोली कि उसने मेरे लिए कुछ लिखा है। उसने लिखा था कि मैं आपके साथ नहीं चल सकती लेकिन मैं दिल से आपके साथ चल रही हूं क्योंकि मुझे पता है कि आप चल रहे हैं मेरे और मेरे भविष्य के लिए। ठीक उसी क्षण मेरा दर्द गायब हो गया।

इस अवसर पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि इस यात्रा से राहुल ने देश के लोगों का दर्द समझा है। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा भाई कन्याकुमारी से 4-5 महीने पैदल चला और वे जहां भी जाते, लोगों से उन्हें काफी प्यार मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इस देश में अभी भी देश के लिए, इसकी विविधता के लिए एक जुनून है जो सभी भारतीयों के दिलों में बसता है।

पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती राहुल की इस यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने बर्फबारी के बीच लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी की खूब प्रशंसा की और कहा कि राहुल गांधी में देश आशा की किरण देख रहा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त हो गई। इस यात्रा के समापन पर कई विपक्षी पार्टियों के नेताओं को बुलाया गया था, जिसमें से कई दलों ने यात्रा से दूरी बनाने का फैसला किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

जंग के बीच Economic Earthquake की आशंका: राहुल गांधी ने महंगाई और ईंधन संकट को लेकर जताई चिंता, पीएम मोदी बोले-भारत ने हालात संभाले...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर भारत की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस...
spot_img

Latest Stories

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵