back to top
24.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WhatsApp ला रहा शानदार फीचर, एक ही ऐप में चला सकेंगे कई वॉट्सऐप अकाउंट

अकाउंट मैनेजमेंट का यह फीचर iOS यूजर्स के लिए लाने की तैयारी है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.2.10.70 अपडेट में ऐप के अंदर मल्टिपल अकाउंट्स को ऐड और मैनेज करने वाले फीचर को स्पॉट किया है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। वॉट्सऐप अपने iOS यूजर्स के लिए एक शानदार फीचर लांच करने की तैयारी में है। कुछ दिन पहले ही वॉट्स ऐप ने स्टेटस अपडेट का एक नया फीचर भी रिलीज किया है। इसके बाद अब कंपनी अपने यूजर्स के लिए एक और नया फीचर लांच कर रही है, जिसकी मदद से यूजर्स एक ही ऐप के जरिए मल्टिपल अकाउंट्स ऐड कर सकेंगे। 

वॉट्सऐप के इस नए फीचर के संबंध में हाल ही में WABetaInfo ने एक्‍स अकाउंट के जारिए जानकारी पोस्ट की है। पोस्‍ट में जानकारी दी गई है कि यह नया फीचर यूजर को एक ऐप में अलग-अलग अकाउंट्स को ऑपरेट करने की सुविधा देगा। ताकि यूजर एक ही फोन में ही अपने पर्सनल, प्रोफेशनल और दूसरे अकाउंट्स मैनेज कर सकें। वॉट्सऐप का यह फीचर फ‍िलहाल अंडर प्रोसेस है। कंपनी आने वाले अपडेट्स में इसे ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट कर सकती है।

इसमें नए फीचर को देखा जा सकता है।

अकाउंट मैनेजमेंट का यह फीचर iOS यूजर्स के लिए लाने की तैयारी है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप बीटा फॉर iOS 25.2.10.70 अपडेट में ऐप के अंदर मल्टिपल अकाउंट्स को ऐड और मैनेज करने वाले फीचर को स्पॉट किया है। WABetaInfo ने इस फीचर का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। इसमें नए फीचर को देखा जा सकता है। यह फीचर यूजर्स के सिंगल ऐप में अलग-अलग अकाउंट्स से लॉगिन करने की सुविधा देगा। यह फीचर उन लोगों के काफी काम आएगा, जो अलग-अलग फोन नंबर से कई वॉट्सऐप अकाउंट का यूज करते हैं।

अभी दूसरा फोन करना पड़ता है यूज 

अभी यूजर को वॉट्सऐप बिजनेस का यूज करने के लिए दूसरे फोन नंबर का इस्‍तेमाल करना पड़ता है। ऐसे में यह नया ऑप्‍शन उन लोगों के लिए बेहतर होगा, जो बिना डिवाइस स्विच किए अलग-अलग अकाउंट यूज करना चाहते हैं। 

सिंगल ऐप में सारे कन्वर्सेशन होंगे सेव

ऐप में नया अकाउंट ऐड करने पर यूजर्स को दो ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें पहले ऑप्‍शन में यूजर डिवाइस को प्राइमरी अकाउंट पर सेट करेंगे तो दूसरे ऑप्शन में यूजर कंपैनियन अकाउंट को लिंक करने के लिए QR कोड को स्कैन कर सकेंगे। यह फीचर सिंगल ऐप में सभी कन्वर्सेशन को सेव रखने की सुविधा देगा। इसमें नोटिफिकेशन, चैट्स, बैकअप्स और सेटिंग्स के भी अलग होंगे क्योंकि हर अकाउंट ऐप के अंदर इंडिपेंडेंट्ली ऑपरेट करेगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

YouTube Premium Lite में नए फीचर जुड़े, यूजर्स को मिलेगा प्रीमियम जैसा अनुभव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube ने अपने Premium Lite प्लान में नए फीचर्स जोड़कर यूजर्स के लिए अनुभव और बेहतर बना दिया...
spot_img

Latest Stories

मौसम के बदलाव से बिगड़ सकती है सेहत, इन बातों का रखें खास ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मौसम में काफी बदलाव देखने...

Exit Poll पर सख्ती: 9 से 29 अप्रैल तक बैन, नियम तोड़ने पर 2 साल की जेल और देना होगा जुर्माना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में चल रहे विधानसभा चुनावों...

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया...

Cocktail 2 के Jab Talak गाने का पहला लुक जारी , ग्लैमरस लुक में दिखें फिल्म के कास्ट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2)...

Delhi University Admission 2026: कब शुरू होगा एडमिशन और कैसे करें CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Delhi University (DU) में एडमिशन का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵